एक्सप्लोरर

Charanjit Singh Channi पर लगे पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप, बस्सी पठाना से विधायक जीपी ने उठाए सवाल

Punjab Election: बस्सी पठाना से कांग्रेस उम्मीदवार जीपी ने चन्नी पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि चन्नी ने इस सीट पर अपने भाई का साथ दिया.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से ठीक पहले कांग्रेसी नेताओं के बीच छिड़ी आपसी जंग और तेज हो गई है. बस्सी पठाना से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जीपी ने दावा किया है कि चरणजीत सिंह चन्नी ने बस्सी पठाना (Bassi Pathana) में अपने भाई की मदद की और पार्टी के खिलाफ काम किया. बस्सी पठाना से चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह (Manohar Singh) ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा था.

जीपी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करने के बारे में सोच भी कैसे सकती है. कांग्रेस विधायक ने कहा, ''जब पार्टी का मुखिया ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहा हो तो आप जीत के बारे में सोच ही कैसे सकते हैं. सरकार में जो पार्टी का मुखिया है उन्होंने तो पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है.''

जीपी ने चरणजीत सिंह चन्नी पर अपने भाई का समर्थन करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ''जब से चरणजीत सिंह चन्नी सीएम बने हैं तब से ही वह बस्सी पठाना में पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ काम कर रहे हैं. उनका मकसद सिर्फ अपने भाई का समर्थन करना है.''

मनोहर को नहीं मिला था टिकट

जीपी ने इस मुद्दे को पार्टी हाईकमान के सामने उठाने का दावा भी किया है. हालांकि चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार किया है.

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट देने का एलान किया था. डॉक्टर मनोहर सिंह का नाम कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल नहीं था. इसके बाद डॉक्टर मनोहर सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ही चुनाव लड़ने का एलान किया.

Punjab में सिद्धू के बयान का विरोध करने वाला पुलिसकर्मी डोप टेस्ट में पॉजिटिव, उठाए गंभीर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
'जो बोलना था बोल दिया...', राजा वडिंग पर सवालों से कन्नी काटते दिखे पूर्व सीएम चन्नी
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब पर ये वीडियो पोस्ट कर फंसे हरभजन सिंह? केजरीवाल ने पूछा- 'किसके आदेश पर...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
पंजाब कांग्रेस में अनबन की चर्चाओं के बीच राजा वडिंग बोले- 'चन्नी मेरे बड़े भाई नहीं, वो...'
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग
मान सरकार नशे की खिलाफ लड़ाई : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर शिक्षकों को देगी ट्रेनिंग

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget