एक्सप्लोरर

Punjab में सिद्धू के बयान का विरोध करने वाला पुलिसकर्मी डोप टेस्ट में पॉजिटिव, उठाए गंभीर सवाल

Navjot Singh Sidhu: सिद्धू के पैंट गीली कर देने वाले बयान पर आपत्ति जताने वाले पुलिसकर्मी संदीप सिंह का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है. अब उन्होंने सिद्धू पर रिपोर्ट प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

Punjab Policeman Allegation On Sidhu: चुनावी माहौल के बीच लगभग डेढ़ महीने पहले एक थानेदार को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के विवादास्पद बयान पर आपत्ति जताने वाला पुलिसकर्मी संदीप सिंह डोप टेस्ट (Dope Test) में पॉजिटिव निकला है. बता दें कि नशीली दवाओं को इस्तेमाल करने वाले लोगों का डोप टेस्ट किया जाता है.

जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी संदीप सिंह को एक महिला से मारपीट की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया था. एक महिला ने आरोप लगाया था कि हेड कांस्टेबल संदीप सिंह ने नशे की हालत में उसके साथ मारपीट की है. इस शिकायत के बाद पुलिस अधिकारियों ने संदीप सिंह को हिरासत में ले लिया. पुलिस को जांच के दौरान संदेह हुआ कि संदीप सिंह नशा करता है. इसके बाद पुलिस ने उसका सिविल अस्पताल से डोप टेस्ट (डोप परीक्षण) करवाया. जो पॉजिटिव पाया गया है.

क्या था पूरा मामला

एसीपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि संदीप सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं. बता दें संदीप सिंह ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कथित तौर पर पुलिसकर्मी की पैंट गीली करने का विरोध किया था. उसने इसे लेकर बाकायदा एक वीडियो जारी करके विरोध जताया था. हेड कांस्टेबल संदीप सिंह कोतवाली थाने के अधीन पड़ते माता लौंगा वाली मंदिर के बाहर तैनात क्विक एक्शन टीम का सदस्य है. वहीं अब उसने नवजोत सिंह सिद्धू पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगा दिए हैं.

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी ने की अमित शाह से मुलाकात, बीबीएमबी और यूक्रेन के बच्चों का मुद्दा उठाया

सिद्धू पर रिपोर्ट प्रभावित करने का लगाया आरोप

संदीप ने आरोप लगाया है कि सिद्धू राजनीतिक शक्तियों का गलत प्रयोग कर रहे हैं. अस्पताल में डोप टेस्ट करने वाले भी सिद्धू के ही डॉक्टर हैं. उनके डोप टेस्ट की रिपोर्ट भी डॉक्टर सिद्धू के कहने पर ही बनाएंगे. वहीं अब इस मामले में पंजाब का माहौल एक बार फिर से गरमाता दिख रहा है.

Fuel Prices: क्या चुनावी नतीजों के बाद बढ़ जाएंगे तेल के दाम ? पेट्रोलियम मंत्री ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget