एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर का चुनाव कल, राघव चड्ढा ने की पवन बंसल से मुलाकात

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले आप सांसद राघव चड्ढा और कांग्रेस नेता पवन बंसल की मुलाकात हुई है. इससे पहले राघव चड्ढा ने मेयर चुनाव में जीत का दावा किया था.

Chandigarh: 18 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता पवन बंसल (Pawan Bansal) ने बुधवार को मुलाकात की है. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है. आप मेयर पद पर चुनाव लड़ रही है तो कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए उम्मीदवार उतारा है.

इससे पहले मंगलवार को आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगा और यह जीत 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए शुरुआत होगी. ‘आप’ और कांग्रेस दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 18 जनवरी को होने वाले इस चुनाव के लिए सोमवार को गठबंधन बनाया. दोनों पार्टी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं.

‘इंडिया’ गठबंधन बीजेपी को हरा देगा- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन चंडीगढ़ में चुनाव में बीजेपी को हरा देगा. उन्होंने कहा, ‘‘चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव बीजेपी और इंडिया गठबंधन के बीच पहला बड़ा मुकाबला होगा. यह 2024 के लोकसभा चुनाव का माहौल तैयार करेगा.’’ मेयर चुनाव के लिए गठबंधन के समझौते के अनुसार, ‘आप’ महापौर सीट के लिए चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के लिए चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस, ‘आप’, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है.

'आप' के पास हैं 13 पार्षद

बता दें कि चंडीगढ़ के 35 सदस्यीय नगर निगम में बीजेपी के 14 पार्षद हैं. पार्टी में एक पदेन सदस्य सांसद भी होता है, जिसके पास मतदान का अधिकार होता है. आप के 13 और कांग्रेस के सात पार्षद हैं. सदन में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का एक पार्षद है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी AAP? CM भगवंत मान ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget