एक्सप्लोरर

Chandigarh Senior Deputy Mayor Election: चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में जीती BJP, AAP-कांग्रेस को बड़ा झटका

Chandigarh Senior Deputy Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद हुआ. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने AAP के कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विजेता घोषित किया.

Chandigarh Senior Deputy Mayor Election 2024: चंडीगढ़ के सीनियर और डिप्टी मेयर चुनाव में AAP-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. बीजेपी के कुलजीत संधू को 19 वोट मिले. वहीं 'इंडिया' गठबंधन (आप-कांग्रेस) की तरफ से उम्मीदवार रहे गुरप्रीत गाबी को 16 वोट मिले. इसके अलावा एक वोट अमान्य हो गया.

वहीं डिप्टी मेयर चुनाव में बीजेपी के राजिंदर शर्मा को 19 वोट मिले. इंडिया गठबंधन की तरफ से निर्मला देवी मैदान में थीं. उन्हें 17 वोट मिले. वोटिंग शुरू होने के बाद चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने अपना वोट डाला.

सुप्रीम ने पलट दिया था फैसला

बीजेपी के उम्मीदवार ने 30 जनवरी को मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी. इसके बाद गठबंधन ने रिटर्निंग अधिकारी अनिल मसीह पर गड़बड़ी के आरोप लगाए.

मसीह ने गठबंधन सहयोगियों के आठ वोटों को अवैध घोषित कर दिया था. इसके बाद आप के उम्मीदवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट को पलट दिया और आप के उम्मीदवार को विजेता घोषित किया.

क्या हैं समीकरण?
चंडीगढ़ नगर निगम के 35 सदस्यीय सदन में, बीजेपी के पास 14 पार्षद हैं, जिसमें सांसद और पदेन सदस्य किरण खेर का एक और वोट है.

AAP के पास 13, जबकि कांग्रेस के पास 7 पार्षद हैं. शिरोमणि अकाली दल का एक पार्षद है, जिसने बीजेपी को समर्थन दिया है. आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के पाला बदलने से बीजेपी के पास 19 वोट हो जाएंगे, जिसमें एक शिरोमणि अकाली दल भी शामिल है.

बता दें कि चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने गठबंधन किया है. इस सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. इस समय बीजेपी की किरण खेर सांसद हैं.

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Nyay Yatra: सिंधिया के गढ़ में राहुल गांधी की यात्रा, हेलीकॉप्टर की नहीं मिली इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget