एक्सप्लोरर

Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में नाइट क्लब में बम होने की बात निकली फर्जी, कॉल करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) ने बताया कि नाइट क्लब के प्रबंधक को कुछ विस्फोटक के संबंध में एक अज्ञात कॉल मिली थी. हालांकि, गहन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

Bomb Threat In Night Club in Chandigarh: चंडीगढ़ के एक लाउंज-कम-नाइट क्लब में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात शख्स ने दावा किया कि वहां पर बम है. इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस (Chandigarh Police) ने तलाशी शुरू की. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी. साथ ही पूरे इलाके की तलाशी ली. हालांकि, पुलिस ने बताया कि गहन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. पुलिस ने कहा कि यह फर्जी कॉल थी और फोन करने वाले का पता लगाया जा रहा है.

इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने विस्फोटक होने की सूचना मिलने के बाद 'लाउंज-सह-नाइटक्लब' में तलाशी शुरू की. पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पूरे इलाके की तलाशी ली गई, जहां अन्य नाइट क्लब और रेस्तरां भी हैं. सेक्टर 26 थाने के एसएचओ मनिंदर सिंह ने बताया था, "नाइट क्लब के प्रबंधक को कुछ विस्फोटक के संबंध में एक गुमनाम कॉल मिली, हम इसकी जांच करवा रहे हैं. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और जांच की जा रही है.

जिला अदालत परिसर में मिली थी बम होने की सूचना

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले हफ्ते चंडीगढ़ पुलिस को यहां जिला अदालत परिसर में बम होने की सूचना मिली थी. हालांकि, बाद में पता चला कि यह अफवाह थी. चंडीगढ़ पुलिस को किसी व्यक्ति ने मंगलवार को फोन कर एक अदालत परिसर में बम होने की सूचना दी. इसके बाद समूचे अदालत परिसर की तलाशी लेने पर यह सूचना फर्जी पाई गई.

पुलिस को मिला था लवारिस बैग

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की जिला अदालत परिसर से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. सहायक पुलिस अधीक्षक मृदुल ने बताया, “एक लवारिस बैग मिला जिसमें एक टिफिन रखा हुआ था. उसमें कोई विस्फोटक नहीं था.” उन्होंने कहा कि बम की सूचना मिलने के बाद अदालत परिसर को खाली कराया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया जिस दौरान एक टिफिन बॉक्स पड़ा मिला.

तीन घंटे तक बाधित रहा था अदालत का कामकाज

अधिकारी ने बताया कि लगता है कि लोगों को निकालने की प्रक्रिया के दौरान कोई इसे भूल गया होगा. पुलिस के मुताबिक, नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि अदालत परिसर के अंदर बम हो सकता है. इसके बाद व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया गया. मृदुल ने कहा कि करीब तीन घंटे तक अदालत का कामकाज बाधित रहा.

यह भी पढ़ें- Haryana Crime: हिसार में बहस के दौरान पत्नी को आया गुस्सा, दांतों से काट डाली पति की जीभ, लगे 15 टांके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'राजनीतिक दबाव में...', अमृतसर CP के तबादले पर पूर्व DGP का खुलासा
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
'ना ना करते प्यार तुम्हीं से...', सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात पर केजरीवाल का तंज
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget