एक्सप्लोरर

Haryana Crime: हिसार में बहस के दौरान पत्नी को आया गुस्सा, दांतों से काट डाली पति की जीभ, लगे 15 टांके

Haryana News: पीड़ित शख्स के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्रवधु अक्सर परिवार वालों के साथ मारपीट और झगड़ा करती है. वहीं शख्स की जीभ काटे जाने की शिकायत पर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है.

Wife Cuts Husband Tongue in Hisar: हरियाणा (Haryana) के हिसार में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति की जीभ काट दी. फिलहाल शख्स का इलाज जारी है और डॉक्टर ने उसकी जीभ में 15 टांके लगाए हैं. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अपशब्द बोलने का केस दर्ज किया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिसार जिले के बरवाला गांव ढाणी गारन में रहने वाले करमचंद की शादी दस साल पहले सरस्वती नाम की महिला से हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. शुक्रवार की रात करमचंद और उसकी पत्नी कमरे में थे. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद उसकी पत्नी ने अपनी दांत से अपने पति की जीभ काट दी.

अभी बोल नहीं पा रहा है पीड़ित

इस बीच करमचंद की चीख पुकार सुनकर लोग पहुंचे तो उसके मुंह से खून निकल रहे थे. बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी जीभ में 15 टांके लगाए. हालांकि, करमचंद अभी भी बोल नहीं पा रहा है. करमचंद के पिता मायाचंद की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आइपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

अक्सर मारपीट और झगड़ा करती है आरोपी

मायाचंद ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्रवधु सरस्वती अक्सर परिवार वालों के साथ मारपीट और झगड़ा करती है. 27 जनवरी की रात करीब नौ बजे वह अपने घर पर था, तभी उनके मकान के चौबारे से शोर सुनाई दिया, तो उसकी पत्नी छत पर गई और छत से ही आवाज लगाकर उसने बताया कि सरस्वती ने करमचंद की जीभ काट ली है. उस दौरान सरस्वती करमचंद, उसके माता-पिता को गालियां और जान से मारने की धमकी दे रही थी. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Haryana News: नूंह में युवक की मौत को लेकर बढ़ा विवाद, परिवार का आरोप- गौ-रक्षकों की पिटाई से हुई मौत, पुलिस ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget