एक्सप्लोरर

Punjab CBI Raid: पंजाब में सीबीआई ने 30 जगहों पर मारा छापा, FCI में भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

CBI Raid In Punjab: सीबीआई ने छापेमारी की कार्रवाई फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के कार्यालयों, उच्चाधिकारियों, गोदामों के अलावा प्राइवेट शैलरों और अनाज व्यापारियों के यहां की है.

CBI Raid At 30 Places In Punjab: पंजाब में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने 30 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) के कार्यालयों के साथ-साथ निजी अधिकारियों, चावल मिल मालिकों और अनाज व्यापारियों के ठिकानों पर की गई है. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीमों ने मंगलवार सुबह पंजाब के राजपुरा, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, सोनाम, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर सहित 30 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है.

यह कार्रवाई फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के कार्यालयों, उच्चाधिकारियों, गोदामों के अलावा प्राइवेट शैलरों और अनाज व्यापारियों के यहां की गई है. उच्चाधिकारियों, गोदामों के अलावा प्राइवेट शैलरों और अनाज व्यापारियों के यहां की गई है. सीबीआई इस दौरान सभी खरीद फरोख्त संबंधी कागजों की जांच में जुटी हुई है.

अधिकारियों पर हैं रिश्वत लेकर भुगतान करने के आरोप 

रिश्वत लेकर भुगतान करने के आरोप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ है. इसमें आरोप है कि एफसीआई के अधिकारियों ने भारी रिश्वत लेकर शैलर मालिकों और अनाज व्यापारियों को पेमेंट की है. यह खबर सूत्रों के मुताबिक है, लेकिन जब एफसीआई पटियाला में अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उनकी तरफ से इस बात पर हामी नहीं भरी. वहीं किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की.

सीबीआई ने क्या कहा?

सीबीआई ने आरोप लगाया है, ''एफसीआई के अधिकारियों की ओर से अनाज के भंडारण के दौरान एफसीआई डिपो में उतारे जाने वाले प्रति ट्रक के आधार पर रिश्वत की राशि एकत्र की जाती थी. इसके बाद यह रिश्वत राशि एफसीआई के अलग-अलग अधिकारियों को वितरित की जाती थी. अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने एफसीआई के कार्यकारी निदेशक सुदीप सिंह, अधिकारियों, चावल मिल मालिकों और बिचौलियों समेत कुल 74 आरोपियों को प्राथमिकी में नामजद किया है, जो कथित रूप से भ्रष्ट आचरण में लिप्त थे. 

पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियी जांच के दायरे में

एफसीआई को आउटसोर्स किए गए 'बेनामी' गोदामों को चलाने में पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है. अधिकारियों ने कहा कि 74 आरोपियों में से 34 सेवारत, तीन सेवानिवृत्त अधिकारी, 17 आम व्यक्ति और 20 संस्थाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Punjab Budget: 10 मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट, CM भगवंत मान ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा
प्रेमी संग 3 साल की बेटी उठाकर भागी मां, बचाने गई बहन को कई दूर घसीटा

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget