एक्सप्लोरर

CAQM की पंजाब-हरियाणा के साथ उच्चस्तरीय बैठक, पराली जलाने पर रोक और पुरानी गाड़ियों पर हुई चर्चा

Punjab News: CAQM ने पंजाब-हरियाणा संग बैठक में पराली, साफ ईंधन, पुराने वाहन हटाने, ANPR कैमरे जैसे मुद्दों पर चर्चा की. साथ ही 4 जुलाई को प्रोजेक्ट साइट्स का दौरा किया.

Punjab News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) और आसपास के इलाकों में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए Commission for Air Quality Management (CAQM) ने हरियाणा और पंजाब सरकारों के साथ 3 जुलाई को चंडीगढ़ में 2 महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें की. इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के चेयरपर्सन राजेश वर्मा ने की.

इसमें दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. CAQM की तरफ जारी बयान के मुताबिक बैठकों का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पराली जलाने की रोकथाम, साफ ईंधन से चलने वाले परिवहन को बढ़ावा, सड़क पर धूल के नियंत्रण उपायों की समीक्षा और आदेशों का सख्ती से पालन करवाना सुनिश्चित करना रहा था.

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी विशेष चर्चा हुई

हरियाणा सरकार के साथ बैठक में साल 2025 में पराली जलाने की रोकथाम के लिए तैयार एक्शन प्लान की समीक्षा की गई और ईंट भट्ठों में पुआल आधारित बायोमास पेलेट्स के उपयोग, थर्मल पावर प्लांट्स में न्यूनतम 5% बायोमास को-फायरिंग और उत्सर्जन मानकों के अनुपालन की प्रगति पर चर्चा हुई.

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर भी विशेष चर्चा हुई, जिसमें पुराने (End-of-Life) वाहनों की समाप्ति, ANPR कैमरों की स्थापना, ई-कॉमर्स कंपनियों व एग्रीगेटर्स से स्वच्छ वाहनों को अपनाने की गति, दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी बसों को क्लीन फ्यूल में बदलने, और डीजल ऑटो रिक्शा को चरणबद्ध तरीके से हटाने जैसे मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की गई.

1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा

असल में CAQM के 23 अप्रैल के आदेश के मुताबिक गुरुग्राम और सोनीपत में इसी साल 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा और 1 नवंबर से पहले इन शहरों में ANPR कैमरे लगाए जाएंगे. हरियाणा के अलावा पंजाब सरकार के साथ बैठक की और बैठक में पराली जलाने पर पूर्ण रोक लगाने के लिए तैयार कार्य योजना और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया.

साथ ही बायोमास पेलेट्स का उपयोग, थर्मल पावर प्लांट्स में को-फायरिंग का अनुपालन और दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की एंट्री पर रोक जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार से रिपोर्ट ली गई. बैठकों के अगले दिन यानी 4 जुलाई को CAQM की टीम ने पंजाब और हरियाणा में पराली प्रबंधन से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का दौरा किया.

ठोस कार्रवाई ही एकमात्र रास्ता है

दौरे में पेलेटाइजेशन प्लांट, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट, बायोगैस प्लांट, 2G एथेनॉल प्लांट और औद्योगिक बॉयलर शामिल थे. CAQM ने दोनों राज्यों से अपील की कि आने वाली सर्दियों में वायु गुणवत्ता को बिगड़ने से रोकने के लिए सभी विभागीय एजेंसियों के बीच तालमेल और वैधानिक आदेशों का सख्त अनुपालन जरूरी है और ठोस कार्रवाई ही एकमात्र रास्ता है.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget