एक्सप्लोरर

Punjab News: अमरिंदर सिंह ने कहा- बेअदबी की घटनाओं से राज्य में अशांति फैलने की आशंका

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेअदबी की घटनाओं पर नवजोत सिंह सिद्धू की बयान की जमकर आलोचना की है.

Punjab News: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने राज्य में हाल में हुई बेअदबी की घटनाओं पर चिंता जाहिर की है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि बेअदबी की कोशिश जैसी घटनाएं धार्मिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर सकती हैं, जिससे राज्य में अशांति फैल सकती है. अमरिंदर सिंह ने हाल में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला के एक गुरुद्वारे में बेअदबी के कथित प्रयासों के लिए दो लोगों की हत्या की भी कड़ी निंदा की. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) जैसी एजेंसियां अलगाववादी और आतंकवादी समूहों के स्लीपर सेल के साथ समन्वय करके ऐसी स्थितियों का फायदा उठाने के अवसरों का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. अमृतसर की घटना का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि इसमें शामिल व्यक्ति को मारे जाने के बजाय पुलिस को सौंप देना चाहिए था.

अमरिंदर सिंह ने इन घटनाओं की वजह से राज्य में अशांति फैलने की शंका जाहिर की है. उन्होंने कहा, ''इस तरह की घटनाओं से धार्मिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण हो सकता है, जिससे राज्य में अशांति फैलेगी और गड़बडी पैदा हो सकती है.''

सिद्धू पर बोला हमला

सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की टिप्पणी के लिए भी आलोचना की कि बेअदबी के दोषियों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए और पूर्व क्रिकेटर की टिप्पणी को शर्मनाक कहा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम बेअदबी के खिलाफ हैं. देश में संविधान है और कानून है. हमें कानून का पालन करना होगा. अगर हम संविधान या कानून का पालन नहीं करेंगे तो देश कैसे आगे बढ़ेगा.''

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि अगले दो-तीन दिन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के यहां आने पर इस पर चर्चा की जाएगी.

Haryana News: एसकेएम की मांगों को पूरा करने पर काम कर रही है हरियाणा सरकार, लेकिन ये मामले नहीं होंगे वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget