एक्सप्लोरर

Haryana News: एसकेएम की मांगों को पूरा करने पर काम कर रही है हरियाणा सरकार, लेकिन ये मामले नहीं होंगे वापस

Haryana News: मनोहर लाल खट्टर ने बताया है कि किसान आंदोलन के दौरान दर्ज हुए कौन से केस वापस नहीं लिए जाएंगे.

Haryana News: हरियाणा सरकार की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की बाकी मांगों को पूरा करने पर काम शुरू कर दिया गया है. आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केसों की वापसी संयुक्त किसान मोर्चा की प्रमुख मांगों में से एक रहा है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर चले आंदोलन के दौरान दर्ज हुए केसों को वापस लेने की प्रक्रिया जारी है. सीएम ने हालांकि उन मामलों के बारे में भी जानकारी मुहैया करवाई है जो वापस नहीं लिए जाएंगे.

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ राज्य में 276 मुकदमे दर्ज किए गए और गंभीर अपराधों को छोड़कर अधिकतर को वापस लिए जाने की प्रक्रिया जारी है. आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ राज्य में दर्ज मुकदमों से जुड़े सवाल के जवाब में खट्टर ने विधानसभा में कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आंदोलन के दौरान 276 मुकदमे दर्ज किए गए.

अभी तक 61 मामलों पर प्रगति नहीं हुई है. सीएम ने कहा, ''इनमें से चार मुकदमे गंभीर अपराध के तहत दर्ज हैं. बाकी बचे 272 मुकदमों में से 178 में आरोपपत्र तैयार किया जा रहा है जबकि 57 मामलों में प्रगति नहीं हुई है.''

गंभीर अपराध वाले केस नहीं होंगे वापस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर अपराधों को छोड़कर किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों को वापस लेगी.

बता दें कि आंदोलन को खत्म करते वक्त संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी केसों को वापस लेने की मांग रखी थी. केंद्र सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया था कि हरियाणा सरकार ने केस वापस लेने का वादा किया है. संयुक्त किसान मोर्चा की अगली बैठक 15 जनवरी को दिल्ली में होनी है.

Punjab Election: एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट देगी कांग्रेस, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget