एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी और बीजेपी के बीच हुआ गठबंधन, सीट बंटवारे पर फैसला जल्द

Punjab News: पंजाब लोक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन हो गया है.

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पंजाब प्रभारी गजेंद्र शेखावत से मिलने पहुंचे थे. इस मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) और बीजेपी (BJP) के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है. दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला जल्द हो सकता है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने के लिए गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. बीजेपी नेता गजेंद्र शेखावत ने भी कहा है कि बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''आज हुई इस वार्ता के बाद मैं कह सकता हूं कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा.''

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव जीतने का दावा किया. पंजाब के पूर्व सीएम ने कहा, ''हम 101% परसेंट चुनाव जीतने जा रहे हैं जब भी सीटों का बंटवारा होगा विनेबिलिटी सबसे बड़ा और एकलौता फैक्टर होगा. उसके बीच में सीट वाइस डिस्कशन होगी और सीटों का समझौता होगा.''

इस पार्टी पर भी है दोनों दलों की नज़र

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस दौरान पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''चन्नी ने जो घोषणाएं की हैं उनको जमीन पर उतरने में वक्त लगता है 4 महीने से लेकर डेढ़ साल तक अभी उन्होंने चीफ मिनिस्टरशिप संभाली नहीं तो उन्हें कुछ ज़्यादा पता नहीं है.''

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब लोक कांग्रेस बनाने का एलान किया था. कैप्टन अमरिंदर ने बीजेपी के सामने गठबंधन के लिए किसान आंदोलन का समाधान निकालने की शर्त रखी थी. किसान आंदोलन खत्म होने के बाद अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का दावा किया था. बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं.

बीजेपी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की नज़र शिरोमणि अकाली दल से अलग हुए नेताओं पर भी है. कैप्टन अमरिंदर सिंह दावा करते रहे हैं कि वह अपने गठबंधन में सुखदेव ढिंढसा को भी लाने की कोशिश करेंगे. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने हालांकि दोनों दलों के साथ गठबंधन पर अभी तक कुछ नहीं कहा है.

Punjab News: कांग्रेस ने तेज की चुनाव की तैयारियां, टिकट के इच्छुक दावेदारों से मांगे आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
'भारत की खुफिया ताकत समझनी है तो देखें धुरंधर मूवी', अरुणाचल के मंत्री का अजीबोगरीब बयान
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget