एक्सप्लोरर

Budget 2024: 'ये विकसित भारत की कल्पना को साकार करने वाला बजट', बोले हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्लब कुमार देब

Union Budget 2024: हरियाणा के बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने अंतरिम बजट को सराहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 के भारत को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने इस बजट को पेश किया गया है.

Interim Budget 2024: हरियाणा के बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए अंतरिम बजट को समृद्धिशाली और स्थाई सरकार का परिचायक बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के सपने को उड़ान देने वाला और महिला सशक्तिरण की दिशा में अहम है. त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी हरियाणा के प्रभारी देब ने अंतरिम बजट को बेहतरीन बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है.  

बीजेपी प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कहा कि कोरोनाकाल के बावजूद देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि है. बजट में युवाओं के लिए स्टार्टअप शुरू करने में सरल किश्तों में लोन की व्यवस्था करना नए भारत की पहचान को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में टैक्स का ना बढ़ाना स्मृद्ध और स्थायी सरकार की पहचान है.

'नागरिकों का जीवन सरल हुआ है'

प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देशभर में लगभग 4 करोड़ मकान बन चुके हैं. घर देने के लक्ष्य को और बड़ा करते हुए दो करोड़ घर देने की भी व्यवस्था बजट में की गई है. गरीब लोगों को पक्का घर देने का मोदी सरकार का बेहतरीन काम है. उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को बिजली, प्रत्येक व्यक्ति को 5 किलो निशुल्क अनाज, मूलभूत सुविधाएं इन दस सालों से मोदी सरकार की तरफ से दी जा रही है. गरीब कल्याण की योजनाओं से देश के नागरिकों का जीवन सरल हुआ है. 

बजट पर क्या बोले बिप्लब कुमार देब? 

बिप्लब कुमार देब ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रैक्चर और महिला सशक्तिकरण की रूपरेखा इस बजट में वित्त मंत्री ने पेश की है. उन्होंने कहा कि बजट में महिला, गरीब, किसान और युवाओं के सकारात्मक और उर्जावान बनाने पर फोकस रखा गया है. बिप्लब देब ने कहा कि वर्ष 2047 के भारत को ध्यान में रखते हुए बजट को पेश किया गया है.

उन्होंने कहा कि जब हमारी आजादी को पूरे 100 साल होंगे तब तक भारत विकसित राष्ट्र बन चुका होगा. उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की यात्रा में मोदी सरकार की तरफ से पिछले 10 वर्षों में प्राप्त उपलब्धियों पर रोशनी डालता है. विप्लव देब ने मोदी सरकार के इस अंतरिम बजट को करोड़ों भारतीयों की अपेक्षा और आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन का आभार जताया. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram Cyber Crime: अब खैर नहीं! साइबर जालसाजों पर गुरुग्राम पुलिस कसेगी नकेल, कॉल सेंटर से होगी नजरदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget