एक्सप्लोरर

Punjab: 75 साल बाद मिले पाकिस्तानी और हिन्दूस्तानी भाई अब हमेशा के लिए हो गए दूर, जानिए क्या है पूरा मामला

बंटवारें के वक्त अलग हुए दो भाई अब हमेशा के लिए अलग हो गए हैं. पंजाब में रहने वाले सिका खान अब पाकिस्तान के मुहम्मद सिद्दीकी से हमेशा के लिए अलग हो गए हैं.

Punjab News: भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय खोए पंजाब के बठिंडा जिले के दो भाई 75 साल बाद जब मिले थे तो एक दूसरे का देखकर खूब रोए थे. पंजाब में रहने वाले सिका खान और पाकिस्तान के मुहम्मद सिद्दीकी अब हमेशा के लिए दूर हो गए हैं. 75 साल बाद सिका खान और मुहम्मद सिद्दीकी की मुलाकात करतारपुर कॉरिडोर में हुई थी. सिका खान को इस बार भाई मुहम्मद सिद्दीकी से बिछड़ने का गम ज्यादा सता रहा है, क्योंकि 3 दिन पहले सिद्दीकी का निधन हो गया है. 

भाई के परिवार से मिलने जाएंगे सिका

मुहम्मद सिद्दीकी के निधन के बाद अब उसका छोटा भाई सिका खान अपने भाई के परिवार से मिलने के लिए बेचैन हो गया है. 79 वर्षीय सिका पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जाकर भाई मुहम्मद सिद्दीकी के परिवार के साथ रहने के लिए अब वीजा के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहा है. गांव फुलेवाल में रहने वाले सिका खान ने कहा कि वो अपने भाई की लंबी उम्र के लिए दुआ कर रहा था. लेकिन किस्मत शायद कुछ और मंजूर था. अब फुलेवाल निवासी जगसीर सिंह सिका के साथ दिल्ली जाएंगे.

1947 में दोनों भाई हुए थे अलग

भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय 1947 में दोनों भाई अलग हो गए थे. 6 साल के सिद्दीकी अपने पिता के साथ पाकिस्तान में रह गए थे और 2 साल छोटा सिका पंजाब में रह गया था. उस समय मां अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आई हुई थी. 

जनवरी 2022 में हुई थी मुलाकात

आपको बता दें कि पाकिस्तान के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नासिर ढिल्लों के प्रयासों की वजह से सिका खान और मुहम्मद सिद्दीकी का दोबारा मिलन हुआ था. सिका को अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए पाकिस्तानी दूतावास ने वीजा दिया था. जिसके बाद जनवरी 2022 में दोनों भाईयों की करतारपुर कॉरिडोर पर मुलाकात हुई. सिका ने शादी नहीं की तो सिद्दीकी के 3 बेटे और 2 बेटियां है.  

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 9 जुलाई को चुनी जाएगी गांवों की सरकार, सरपंच और पंच पदों के लिए होंगे उपचुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget