एक्सप्लोरर

Bobby Kataria: मशहूर यूट्यूबर बॉबी कटारिया गिरफ्तार, विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Bobby Kataria Arrested: बॉबी कटारिया के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 370 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. गुरुग्राम बजघेड़ा थाने में ये मामला दर्ज किया गया है.

Bobby Kataria Arrest: गुरुग्राम का यूट्यूबर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. कटारिया पर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. साथ ही यूट्यूबर पर कबूतरबाजी करके दो युवाओं की मानव तस्करी करने के आरोप उस पर लगे हैं.

यूपी के गोपालगंज कल्याणपुर फतेहपुर के रहने वाले अरुण कुमार व उसके दोस्त मनीष ने शिकायत देते हुए कहा कि वे बेरोजगार थे और नौकरी की तलाश में थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर बॉबी कटारिया की ओर से दिया गया विज्ञापन देखा. उसमें विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही गई थी.

वे बॉबी कटारिया से उसेक कार्यालय में मिले. पीड़ित अरुण कुमार ने शिकायत में कहा है कि एक फरवरी 2024 को बॉबी कटारिया से मिला था. उसने उसे यूएई में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया. उसने 2000 रुपये का रजिस्ट्रेशन भी कराया.

बैंक में डलवाए लाखों रुपये
इसके बाद बॉबी कटारिया के कहने पर लाखों रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए. बॉबी कटारिया ने अपने एजेंट शौकीन के वाट्सऐप से टिकट उसे भेजी. 28 मार्च 2024 को उसने बॉबी कटारिया के कहे अनुसार एयरपोर्ट से 50 हजार रुपये यूएसडी में ट्रांसफर कराए और वैन्टाइन की फ्लाइट में बैठ गया. इसी तरह से उसके दोस्त मनीष तोमर ने भी बॉबी कटारिया को लाखों रुपये दिए और उसकी भी टिकट करवाकर उसी फ्लाइट में भेज दिया.

दोनों जब वैन्टाईन एयरपोर्ट पर उतरे तो वहां पर उन्हें अभी नाम का शख्स मिला. उसने अपने आप को बॉबी कटारिया का दोस्त व पाकिस्तानी एजेंट बताया. वह दोनों को होटल में ले गया. अगले दिन अभी ने उनकी नावतुई ट्रेन की टिकट कराकर ट्रेन में बैठा दिया. 

'जबरदस्ती काम करवाया, मारा-पीटा'
नावतुई स्टेशन से अभी ने टैक्सी द्वारा उन्हें गोल्डन ट्रैंगल छुड़वा दिया. वहां पर उन्हें अंकित शौकिन व नितीश शर्मा उर्फ रोकी नाम के व्यक्ति मिले. वे उन्हें एक चाईनीज कंपनी मे ले गये. वहां पर उनके साथ मारपीट की गई. जबरदस्ती पासपोर्ट छीन लिए. साथ ही उन्हें अमेरिकन लोगों के साथ साइबर फ्रॉड करने को मजबूर किया. धमकी दी कि अगर उनके अनुसार यह काम नहीं करोगे तो कभी अपने देश वापस नहीं जा पाओगे. यहीं मार दिया जाएगा और तुम्हारे पासपोर्ट फाड़कर फेंक देंगे.

'150 से ज्यादा भारतीयों की हुई तस्करी'
पीड़ित युवाओं ने अपनी शिकायत में कहा कि उस कंपनी में करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी करके लाये गये थे. उनमें महिलाएं भी थीं. दो दिन तक दोनों युवाओं ने उनके कहे अनुसार काम किया. तीसरे दिन मौका देखकर वहां से भागकर इंडियन एंबेसी में पहुंचे, जहां से उन्हें भारत भेजा गया.

पीड़ित युवाओं ने आरोप लगाया कि बॉबी कटारिया जैसे लोग मानव तस्करी कर रहे हैं. इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. पुलिस ने इसी शिकायत पर बॉबी कटारिया को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें

Haryana: समय से पहले स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की घोषणा, लू के थपेड़ों के बीच फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
लखनऊ में बारिश के बाद डेंगू ने पसारे पैर, अस्पतालों में मरीजों की कतार
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget