एक्सप्लोरर

सनी देओल का कटा टिकट, पंजाब की गुरदासपुर सीट से BJP ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

Sunny Deol News: लंबे समय से गुरदासपुर की जनता सांसद सनी देओल से नाराज चल रही है. जनता ने एक्टर की गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए थे, बावजूद इसके वह कभी गुरदासपुर नहीं आए थे.

Sunny Deol News: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए आठवीं लिस्ट जारी करते हुए एक्टर सनी देओल का टिकट काट दिया है. सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं, लेकिन उनका टिकट काटते हुए बीजेपी ने इस बार दिनेश सिंह बब्बू को अपना उम्मीदवार बनाया है. 

दरअसल, काफी समय से ये खबरें आ रही थीं कि गुरदासपुर की जनता अपने सांसद सनी देओल से नाराज है. कई बार ऐसा भी देखा गया कि सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगे, क्योंकि आमजन की शिकायत है कि जरूरत के समय वह कभी मौजूद नहीं होते, न ही कभी गुरदासपुर आते हैं. हालांकि, पोस्टर लगने और जनता की नाराजगी दिखने के बाद भी सनी देओल उनसे मिलने नहीं पहुंचे. माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस पर विचार करते हुए उनका टिकट काटा है. 

सुनील जाखड़ को हराकर बने थे सांसद
मालूम हो, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से उम्मीदवार बने सनी देओल ने सुनील जाखड़ जैसे दिग्गज नेता को हराया था. हालांकि, संसदीय क्षेत्र में उनकी मौजूदगी कम ही दर्ज होती थी. अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए अटारी बॉर्डर तक पहुंचे थे, लेकिन जनता की नाराजगी थी कि तीन साल से गुरदासपुर नहीं आए.

किसान आंदोलन के बीच भी जारी रही नाराजगी
गुरदासपुर की जनता का यह भी कहना था कि भारी मतों से जीत दिलाने के बाद भी सनी देओल संसद में जनता के लिए आवाज नहीं उठाते हैं. ऐसे में जनता की मांग थी कि फिल्म स्टार की जगह लोकल नेता को उम्मीदवार बनाया जाए.

सनी देओल से पहले विनोद खन्ना थे सांसद
याद हो, सनी देओल के पहले दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना गुरदासपुर से सांसद थे. जनता उन्हें काफी पसंद भी करती थी, इसलिए वह चार बार सांसद चुन कर आए. फिर साल 2017 में विनोद खन्ना के निधन के बाद उपचुनाव हुआ और कांग्रेस के सुनील जाखड़ जीते. इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल को उम्मीदवार बनाया गया और जनता उन्हें चुन कर लाई.

यह भी पढ़ें: BJP Candidate List: दिल्ली में कटा टिकट, अब बीजेपी ने हंसराज हंस को यहां से दिया मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: छतरपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में मिले सिलेंडर, कानपुर में लगी लंबी लाइन
Live: छतरपुर में रिटायर्ड टीचर के घर में मिले सिलेंडर, कानपुर में लगी लंबी लाइन
केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
केंद्र की नीतियों के खिलाफ विधानसभा में पंजाब सरकार ने लाया प्रस्ताव, गुरुवार को होगी वोटिंग
Mohali News: तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछली, हुई मौत
Mohali News: तेज रफ्तार ऑडी ने विदेशी महिला को मारी टक्कर, 14 फीट हवा में उछली, हुई मौत
Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न! 14 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
Punjab Weather: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न! 14 मार्च से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget