एक्सप्लोरर

Haryana: बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह को आया अश्लील वीडियो कॉल, शिकायत दर्ज, जांच शुरू

Haryana News: हरियाणा के भिवानी से बीजेपी सांसद को अश्लील कॉल आने पर उनके सचिव ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस फिलहाल कॉल करने वाले का नंबर ट्रेस कर रही है.

Bhiwani News: साइबर क्राइम (Cyber Crime) करने वाले आम और खास हर स्तर के लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. अब लोगों को व्हाट्सऐप के जरिए अश्लील कॉल कर परेशान किया जा रहा है. इसके शिकार हरियाणा के भिवानी (Bhiwani) महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह (Dharambir Singh) भी हो गए हैं जिन्हें पहले तो व्हाट्सऐप पर अश्लील वीडियो कॉल (Video Call) की गई और इतना ही नहीं सामने वाले ने इस दौरान उनका स्क्रीन भी रिकॉर्ड कर लिया. यह घटना ऐसे समय में हुई जब सांसद धर्मबीर एक बैठक में हिस्सा ले रहे थे. 

दैनिक भास्कर के मुताबिक, सांसद ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले की शिकायत स्थानीय साइबर क्राइम थाने में दी है. इस संबंध में पुलिस का बयान सामने आया है और कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. अब साइबर थाने की टीम आरोपी के नंबर को ट्रेस कर उस तक पहुंचने में जुट गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह कॉल किस मकसद से की गई थी. इसके साथ ही उसके ठिकाने का पता भी लगाया जा रहा है. 

कॉल उठाते दिखने लगा अश्लील वीडियो
साइबर क्राइम थाने के एसएचओ विकास ने मीडियाकर्मियों को इस संबंध में बताया कि बीजेपी सांसद धर्मबीर सिंह के सचिव ने पुलिस में शिकायत की है कि अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सऐप पर वीडियो कॉल की. कॉल उठाने पर अश्लील वीडियो दिखने लगा. सचिव ने बताया कि सामने वाला व्यक्ति स्क्रीन रिकॉर्ड कर रहा था. सांसद ने अश्लील कॉल देखते ही कॉल काट दी. अधिकारी विकास ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

लोगों से पुलिस की यह अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब भी उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कोई वीडियो कॉल आती है वे बिल्कुल न उठाएं. क्योंकि यह एक स्पैम कॉल हो सकता है. वीडियो कॉल करने वाला स्क्रीन रिकॉर्ड कर आपको ब्लैकमेल कर सकता है.

ये भी पढे़ं-  Punjab: सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी पर सुनील जाखड़ का बयान बयान, कहा- 'बहुत कुछ कहती है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: CBI करेगी परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, CM मान बोले- 'हर कदम पर...'
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
मानसा: हेड कांस्टेबल ने पूरे परिवार को मारी गोली! खुद किया सुसाइड, बेटे की भी मौत
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget