एक्सप्लोरर

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा घटी, सुखबीर बादल बोले, 'पार्टी के कार्यकर्ता...'

Punjab News: पंजाब सरकार ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा कम कर दी है. पार्टी इस मुद्दे पर मजीठिया के साथ खड़ी है. सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह मजीठिया के साथ है.

Punjab Politics: पंजाब सरकार ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा कम कर दी है. पार्टी इस मुद्दे पर मजीठिया के साथ खड़ी हो गई है. ये बावजूद इसके है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने हाल ही में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब और तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार बदले जाने के निर्णय का विरोध किया था और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदड़ ने मजीठिया पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है.

मजीठिया की सुरक्षा कम किए जाने के बाद आज सुखबीर सिंह बादल मजीठिया से चंडीगढ़ में उनकी विधायक पत्नी को मिले सरकारी घर पर मिलने गए. सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी पूरी तरह मजीठिया के साथ खड़ी है.

पार्टी के कार्यकर्ता देंगे सुरक्षा
सुखबीर बादल ने कहा, "असल में बिक्रम सिंह मजीठिया की सारी ही सिक्योरिटी वापिस ले ली गई थी. मगर बाद में जब हमारी पार्टी के नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई तो कुछ सिक्योरिटी दे दी गई. असल में आम आदमी पार्टी अकाली दल के नेताओं के खत्म करना चाहती है. लेकिन बिक्रम सिंह मजीठिया को सरकारी सुरक्षा को जरूरत नहीं है क्योंकि पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें सुरक्षा देंगे. सरकार जो मर्जी करले पार्टी पूरी तरह मजीठिया के साथ खड़ी है."

डीजीपी गौरव यादव को लिखा था मैसेज
वहीं मजीठिया ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. मुझे सरकार की सुरक्षा की जरूरत नहीं है. मगर ये क्या है कि कुछ समय पहले तो यही सरकार बता रही थी कि मुझे किन किन संगठनों से खतरा है और फिर कुछ समय बाद ही सिक्योरिटी गया दी. मैने डीजीपी गौरव यादव को भी मैसेज करके लिखा था कि अगर मुझे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार आप होंगे.

'मेरे खिलाफ चल रहे नशे के मामले में पांचवी SIT बनाई है'
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि सरकार ने अब मेरे खिलाफ चल रहे नशे के मामले में पांचवी SIT बनाई है. असल में जो SIT के हेड लगाए गए हैं उनके साथ सरकार की डील हुई है और मेरे खिलाफ कारवाई के बदले उन्हें किसी जिले का एसएसपी लगाया जाएगा. मगर ये SIT भी इस केस में कुछ नहीं कर पाएगी क्योंकि मेरे खिलाफ कुछ है ही नहीं.

हालांकि मजीठिया की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के स्पेशल डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा है कि ये गलत बताया जा रहा है कि मजीठिया की सारी सुरक्षा वापिस ले ली गई है.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा थ्रेट परसेप्शन के आधार पर दी जाती है. थ्रेट परसेप्शन के लिए एक सिक्योरिटी रिव्यू कमेटी होती है जो समय समय पर इसको रिव्यू करती है उसके बेसिस पर सुरक्षा बढ़ाई या कम को जाती है. बिक्रम सिंह मजीठिया की सिक्योरिटी है उसको हमारी सिक्योरिटी रिव्यू कमेटी ने कम किया है लेकिन अभी भी पर्याप्त सिक्योरिटी उनके साथ है और एस्कॉर्ट व्हीकल और गनमैन भी उनके साथ हैं.

ये भी पढ़ें: अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की वापस ली गई सुरक्षा! सुखबीर बादल बोले- 'इसे मेरी जान लेने की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget