एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra में चल रहे जालंधर के सांसद संतोख सिंह का निधन, राहुल गांधी जाएंगे उनके घर

Bharat Jodo Yatra में राहुल गांधी के साथ चल रहे जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का निधन हो गया. यात्रा के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Punjab News: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में पंजाब (Punjab) में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके साथ चले रहे जालंधर से सांसद संतोख सिंह (Santosh Singh) का निधन हो गया. वह यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे थे. इससे पहले संतोख सिंह चौधरी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लुधियाना में एक एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी संतोख सिंह के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अंतिम संस्कार कल उनके गांव में किया जाएगा.

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे संतोष सिंह को हार्ट अटैक आ गया. हालात, बिगड़ता देख तुरंत उनको फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां पर उनका कुछ देर इलाज चला, मगर वो जिंदगी की जंग हार गए. बताया गया है कि संतोख सिंह की हार्ट अटैक की वजह से देहांत हुआ. उन्हें हार्ट अटैक के बाद फगवाड़ा के एक निजी हस्पताल में लाया गया था लेकिन तब तक उनका देहांत हो गया.

जालंधर से दो बार जीते चुनाव 
इससे पहले संतोख सिंह की हालत बिगड़ने पर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा को रोकते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया. अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद उनकी मौत हो गई है. ताजा जानकारी यह है कि राहुल गांधी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचेंगे. जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे.

सीएम भगवंत सिंह मान ने जताई गहरी संवेदना 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गंभीर संवेदना जाहिर की है. सीएम मान ने अपने ट्विट में लिखा है - 'मुझे उनके निधन पर गहरा दुख हुआ है. भगवान, उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें'. 

पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह ने संतोख सिंह के आकस्मिक निधन पर कहा है कि यह सुनकर अत्यंत दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं. वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें. 

कौन थे चौधरी संतोख सिंह 
संतोख सिंह चौधरी पंजाब के जालंधर एससी सीट से कांग्रेस सांसद थे. वह लांधरा हाउस, नूर महल रोड, फिल्‍लौर, जालंधर, पंजाब के रहने वाले थे. उन्होंने बीए, एलएलबी की डिग्री हासिल की थी. संतोख जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे.

यह भी पढ़ें:  Bharat Jodo Yatra के स्वागत के लिए फगवाड़ा में जोरदार तैयारियां, टेंट सिटी में 5 हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget