एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann Oath Ceremony: आज दोपहर 12.30 बजे भगवंत मान लेंगे पंजाब के सीएम पद की शपथ, शहीद भगत सिंह के गांव में होगा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में पूरे पंजाब से तीन लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है. मान ने खासकर पुरुषों से बसंती पगड़ी और महिलाओं को बसंती दुपट्टा पहन कर आने की अपील की है.

देश के इतिहास और खासकर पंजाब के लिए आज बड़ा दिन है, पंजाब को आज नया मुखिया मिलने जा रहा है. विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद आज भगवंत मान पंजाब के सत्रहवें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ लेने जा रहे हैं. जाब के नवांशहर में मौजूद शहीद-ए-आजम भगत सिंह का पुश्तैनी गांव खटकड़कलां में भगवंत मान आज दोपहर साढ़े बारह बजे सीएम पद की शपथ लेंगे. इस कार्यक्रम में पूरे पंजाब से तीन लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है. मान ने खासकर पुरुषों से बसंती पगड़ी और महिलाओं को बसंती दुपट्टा पहन कर आने की अपील की है.

शपथ ग्रहण समारोह के लिए 40 एकड़ जमीन पर ये बड़ा पंडाल तैयार किया गया है. पंडाल के अंदर 50 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का इंतजाम है. भगत सिंह मेमोरियल के सामने तीन बड़े स्टेज बनाए गये हैं | मुख्य स्टेज पर शपथ ग्रहण होगा, दूसरे पर नवनिर्वाचित विधायक बैठें और तीसरे पर अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के दूसरे बड़े नेता. खास बात ये है कि इस कार्यक्रम के लिए विपक्षी दलों के किसी भी नेता को न्योता नहीं दिया गया है. 

मान के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में हेलीपैड और 25 हजार गाड़ियों की पार्किंग का इंतजाम भी किया है.. कार्यक्रम में कोई उपद्रव ना हो इसलिए चप्पे-चप्पे पर पंजाब पुलिस के 10 हजार जवानों को तैनात किया गया है. शहीद के गांव में शपथग्रहण समारोह के आयोजन से जाहिर है कि आम आदमी पार्टी प्रतिकों का राजनीति में विरोधियों को मात देना चाहती है. लेकिन विरोधी भी इस तामझाम को फिजूलखर्ची बताने से नहीं चूक रहे. दिल्ली से बीजेपी के विधायक प्रवेश वर्मा ने ट्विटर पर लिखा, ''वैकल्पिक राजनीति के नाम पर AAP की विज्ञापन वाली राजनीति हावी है. 57 लाख रुपए के रोड शो के बाद 2 करोड़ रुपए के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सरकारी खजाने से 13 करोड़ रुपए के अंडमान निकोबार तक AAP ने विज्ञापन दिये हैं. जनता के टैक्स की बर्बादी करना AAP का व्यापार बन चुका है.''

यही नहीं सवाल ये भी पूछा जा रहा है कि भगवंत मान के शपथग्रहण के लिए 150 एकड़ पर खड़ी फ़सल की कटाई क्यों की गई, हालांकि प्रसासन की तरफ से किसानों को प्रति एकड़ 46 हजार रूपये का मुआवजा देना का वादा किया गया है. 

पंजाब के सीएम बनने से पहले भगवंत मान का बड़ा बयान, कहा- दिल्ली से ली जाएंगी गाइडलाइंस

हार के बाद कांग्रेस में बदलाव की तैयारी, सोनिया गांधी ने मांगा नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget