एक्सप्लोरर

Punjab News: हार के बाद कांग्रेस में बदलाव की तैयारी, सोनिया गांधी ने मांगा नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा

पंजाब समेत पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गया है. पार्टी हाईकमान ने पांच राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांगा है.

Punjab News : पंजाब समेत पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान बड़े बदलाव की तैयारी में जुट गया है. कांग्रेस अलग-अलग राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार की समीक्षा कर रही है. पार्टी हाईकमान ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफा मांग लिया है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से इस्तीफा मांगा है. 
 
वहीं पंजाब में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का ठीकरा सीएम चन्नी पर फोड़ा जा रहा है. पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने चरणजीत सिंह चन्नी को बोझ करार दिया है. सुनील जाखड़ ने सीएम पद के लिए चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) की सिफारिश करने वाले नेताओं पर भी हमला बोला. नवजोत सिंह सिद्धू से भी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने को कहा गया है.
 
पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस का मंथन जारी
G-23 गुट भी पार्टी के खराब प्रदर्शन पर सक्रिय हो गया है. पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में बयानबाजी और बैठकों का दौर जारी है. रविवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने करारी शिकस्त के कारणों और आगे की रणनीति पर चर्चा की थी. सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई की बैठक पार्टी मुख्यालय में चार घंटे से ज्यादा समय तक चली. बैठक में सोनिया गांधी के अलावा, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई अन्य नेता शामिल हुए थे. सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में ‘जी 23’ समूह की बैठक हो सकती है. बैठक में जी 23 नेताओं के अलावा अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं.
 
 
कांग्रेस में दो धड़ा खुलकर आया आमने सामने 
G-23 पार्टी संगठन में आंतरिक सुधार और बड़े बदलाव की मांग करता आ रहा है. अगस्त 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा गया था. समूह में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और कपिल सिब्बल शामिल हैं. कपिल सिब्बल ने किसी गैर गांधी को नेतृत्व दिए जाने की बात कही है. समूह के दूसरे सदस्य संदीप दीक्षित ने भी सिब्बल की बातों पर सहमति जताई. संदीप दीक्षित ने कहा कि समय की मांग है कि बदलाव पर नेतृत्व विचार करे. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ही नहीं बल्कि पार्टी के 90 फीसदी प्रभारियों को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए. हालांकि दूसरी तरफ राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की है. गहलोत के मुताबिक राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने से पार्टी एकजुट रहेगी. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget