एक्सप्लोरर

पंजाब के सीएम बनने से पहले भगवंत मान का बड़ा बयान, कहा- दिल्ली से ली जाएंगी गाइडलाइंस

पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पहले भगवंत मान ने अपने सांसद के पद से इस्तीफा दिया. इस दौरान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने मुझे पूरे राज्य की सेवा की जिम्मेदारी दी है.

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को संगरूर लोकसभा से अपने सांसद पद इस्तीफा दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को दिया. इस्तीफा देने के बाद भगवंत मान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं इस सदन को हमेशा याद करूंगा. भगवंत मान ने इस बात पर भी जवाब दिया जब उनसे पूछा गया कि आप दिल्ली की गाइडलाइंस पर काम करेंगे. इस सवाल पर मान ने कहा कि हम दिल्ली से गाइडलाइंस पर काम करेंगे, दिल्ली भी पंजाब से गाइडलाइंस लेगी. शहीद भगत सिंह के गांव खटकर कलां में 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगें.

मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने मुझे पूरे राज्य की सेवा करने की एक बड़ी जिम्मेदारी दी है. इसलिए मैं पंजाब के 3 करोड़ लोगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर विश्वास किया.

जब भगवंत मान से पूछा गया कि पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य ने आप पार्टी पर विश्वास कैसे किया. इस सवाल पर मान ने कहा कि मैं सात साल से सांसद हूं और हमारे पास प्रशासन चलाने का अनुभव है. हम नए नहीं हैं क्योंकि हम दिल्ली में तीसरी बार सरकार चला रहे हैं. हमें पता है कि सरकारें कैसे चलाई जाती हैं, पंजाब में युवा चुने गए हैं और दिग्गज हार गए हैं.

Punjab News: अमृतसर में सीएम केजरीवाल और भगवंत मान ने किया जोरदार रोड शो, लाखों की संख्या में जुटे लोग

पंजाब के मुख्यमंत्री के शपथ समारोह के लिए खुद भगवंत मान ने पंजाब की जनता से खुद अपील की है. सीएम ने पंजाब की जनता से अपील करते हुए कहा कि आइये सभी मिलकर शहीद भगत सिंह जी के सपनों का पंजाब बनाएं, 16 मार्च बुधवार को खटकड़ कलां में शपथग्रहण समारोह में आने का आप सभी को निमंत्रण देता हूँ.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
अब पंजाब में आंदोलन! CM आवास की तरफ मार्च, अमृतपाल सिंह की रिहाई की मांग
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब: पेपर लीक मामला गरमाया, छात्र आंदोलन में शामिल होंगे चन्नी
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
ना आलिया ना राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget