एक्सप्लोरर

Bathinda Jail Video: पंजाब के ADGP जेल बी. चंद्रशेखर हटाए गए, अरुण पाल सिंह को मिली कमान

Bathinda Jail Video News: बठिंडा की हाई सिक्योरिटी जेल में बनी वीडियो वायरल होने से पंजाब सरकार की हुई किरकिरी के बाद शनिवार को पंजाब के ADGP जेल बी चंद्रशेखर को हटा दिया गया.

Punjab News: बठिंडा की जेल हाई सिक्योरिटी होने के बावजूद जेल में मोबाइल फोन पहुंचा और बंदियों ने वीडियो बनाई. जो तस्वीरें सामने आईं, उनमें बठिंडा जेल में बंदी मोबाइल फोन दिखा रहा है. बंदी जेल से वीडियो बना रहे हैं और सीएम भगवंत मान से गुहार लगा रहे हैं.  ये वीडियो जेल से बनी और जेल से बाहर आई जिसने जेल प्रबंधन की पोल खोल दी.

वीडियो को एबीपी सांझा की तरफ से प्रमुखता से दिखाया गया. जिसके बाद पंजाब सरकार ने शनिवार को एडीजीपी जेल बी चंद्रशेखर को हटा कर उनकी जगह एडीजीपी अरुण पाल सिंह को तैनात किया है. 

नशा सप्लाई करने से मना करने पर तोड़ दिए पैर 

बंदियों ने जेल प्रशासन पर मारपीट करने के आरोप भी लगाए हैं.  ये कह रहे हैं कि नशा व मोबाइल फोन जेल में आम है. जेल के अधिकारी हमें नशा बेचने के लिए कहते हैं. अगर मना किया तो मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है . बंदियों ने अधिकारियों के नाम लिए और बताया कि किस तरह ये जेल में नशा सप्लाई करने के लिए कहते हैं. नशा बेचने से मना किया तो मारपीट की गई और पैर की हड्डी को तोड़ दिया. 

पंजाब में कोई सरकार नहीं : सुखबीर बादल

अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में कोई कमांडर नहीं है, कोई सरकार नही है. जेल से वीडियो सामने आ रहा है और लारेंस बिश्नोई का इंटरव्यू हो रहा है. डीजीपी ने कहा था कि ये पंजाब का वीडियो नहीं है. पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. पंजाबी की सरकार लीडरलैस है, पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री नहीं है. सुखबीर बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री को निकम्मा करार दे दिया.

वित्त मंत्री ने पिछली सरकारों पर फोड़ा ठीकरा 

पंजाब के वित मंत्री से जब सवाल किया गया तो वित मंत्री हरपाल चीमा पिछली सरकारों पर ठीकरा फोड़ते नजर आए. हरपाल चीमा ने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस की सरकारों ने गैंगस्टर को बनाया था, पर हमारी सरकार इनके पाले हुए गैंगस्टर को हम खत्म करके रहेंगे. जेलों मे स्कैनर लगाने के लिए और अच्छे जैमर लगाने के लिए हमने इस बार बजट रखा है.

ये भी पढ़ें:-Punjab के गैंगस्टर्स पर NIA कसेगी नकेल, 57 आरोपियों की लिस्ट देकर सरकार से मांगी ये जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget