एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: हरियाणा CM आवास का घेराव करेगी AAP, कहा- 'I.N.D.I.A गठबंधन से अलग होने बनाया जा रहा दबाव'

Arvind Kejriwal News अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP आज सुबह 11 बजे सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करेगी. हरियाणा AAP सुशील गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा है.

Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. हरियाणा AAP के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह दौर बीजेपी द्वारा बनाया गया अघोषित आपातकाल है. इंडिया गठबंधन से घबराई बीजेपी अरविंद केजरीवाल को रोकने की साज़िश रच रही है, उन पर INDIA गठबंधन से अलग होने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन बीजेपी नहीं जानती है कि अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा है. 

‘BJP चाहती है केजरीवाल गठबंधन से अलग हो’
कुरूक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने बीजेपी को घेरते हुए आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल को एक व्यक्ति के तौर पर गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन विचारधारा को गिरफ्तार नहीं कर पाएंगे, आज पूरा देश विकसित होना चाहता है, शिक्षित होना चाहता है, स्वस्थ होना चाहता है.जो सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं. अरविंद केजरीवाल देश के लिए अच्छे स्कूल, अच्छे कॉलेज और अच्छे हॉस्पिटल बनवा रहे है. बच्चों को बिना खर्ची-पर्ची के रोजगार दे रहे है. परन्तु जब से अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने है, तब से बीजेपी बौखला गई है. बीजेपी चाहती है कि अरविंद केजरीवाल विपक्षी गठबंधन से अलग हो. 

पहले भी अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उनके कार्यकर्ताओं के पास मैसेज आ रहे है. गठबंधन को तोड़ दो आपको कुछ नहीं करेंगे अन्यथा आपको गिरफ्तार करेंगे. बड़े शर्म की बात है कि भारतीय जनता पार्टी कोर्ट की बातों को भी नहीं मानती. बीजेपी ने सेशन कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए उनको और नोटिस भेजा. जब कोर्ट की प्रक्रिया चल रही थी तो नया नोटिस क्यों भेजा. नए नोटिस के खिलाफ अरविंद केजरीवाल हाईकोर्ट गए. कोर्ट ने 2-4 दिन की तारीख दी लेकिन इनको डर था कि हाईकोर्ट अरविंद केजरीवाल को जमानत ना दे दें इसलिए पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. 

हरियाणा सीएम के आवास का करेंगे घेराव
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सुशील गुप्ता ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास के घेराव का एलान किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कुरुक्षेत्र पहुंचने का आह्रान किया है. 

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'विपक्ष में ऐसा कोई मजबूत नेता नहीं...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget