एक्सप्लोरर

अमृतसर में गैंगवार के चलते अंधाधुंध फायरिंग, लंगर बांट रहे शख्स को मारी 6 गोलियां, मौके पर मौत

Amritsar Crime News: पंजाब के अमृतसर में गैंगवॉर के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान रविंदर सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है. वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था.

Amritsar Shootout: पंजाब के अमृतसर के मेहता में गैंगवॉर के चलते एक युवक का कत्ल कर दिया गया. 24 घंटे के अंदर यह मेहता क्षेत्र में गोलीबारी से दूसरी हत्या है. मेहता इलाके के अधीन गांव चुंग में लंगर हॉल में कुछ अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की गई. इस वारदात में रविंदर सिंह उर्फ विक्की नाम के शख्स को 6 गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौत हो गई. 

बताया जा रहा है कि जिस रविंदर सिंह उर्फ विक्की का कत्ल किया गया है, वह कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया था. रविवार (9 मार्च) को वह गुरुद्वारे के लंगर हॉल में लंगर बांटने की सेवा कर रहा था. उसी दौरान उसपर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी. 

विक्की पर दर्ज थे पांच केस
वारदात के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अमृतसर देहाती क्षेत्र के एसएसपी ने बताया कि यह गैंगवॉर का मामला है. कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर आए युवक का कत्ल किया गया है. मृतक युवक पर 5 केस दर्ज थे और इस कत्ल की जिम्मेदारी गोपी घनश्मपुरिया ग्रुप ने सोशल मीडिया के जरिए ली है. हालांकि, पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं करती है.

दोनों मामलों में पुलिस कर रही जांच
फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है. एसएसपी से जब पूछा गया कि पिछले 24 घंटे में मेहता क्षेत्र में गोलियों से दो की जान चली गई है, तो उन्होंने कहा कि दोनों मामले में जांच की जा रही है. दोनों केस में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

लोगों में दहशत का माहौल
गौरतलब है कि इस घटना के बाद से कस्बा चुंग के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. लंगर हॉल में हुई फायरिंग के बाद से लोग सहम गए हैं. साथ ही, गैगस्टर्स के बीच बढ़ रहे विवादों में आम जनता के फंसने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

इनपुट: गगनदीप सिंह

यह भी पढ़ें: लुधियाना बिल्डिंग हादसे में 2 मौत की पुष्टि, एक की हालत गंभीर और एक लापता, रेस्क्यू जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
पंजाब: मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, जमानत याचिका पर HC का आया फैसला
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'
सचिन पायलट बोले, 'वड़िंग ने संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत की लेकिन...'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget