एक्सप्लोरर

अमृतपाल सिंह की हिरासत बढ़ाए जाने पर भड़के चाचा सुखचैन सिंह, बोले- 'हमारा उद्देश्य...'

Amritpal Singh News: पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत बढ़ा दी है. इससे अमृतपाल के पिता और चाचा नाराज हैं. चाचा सुखचैन सिंह ने सरकार पर सिखों पर काले कानून थोपने का आरोप लगाया.

Amritpal Singh Detention Extended: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने जेल में बंद अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत बढ़ा दी है. इसको लेकर अमृतपाल सिंह के पिता और चाचा दोनों ने पंजाब सरकार की आलोचना की. एक ओर पिता तरसेम सिंह ने कहा कि सरकार राजनीतिक क्षेत्र में अमृतपाल को खतरा मानती है, इसलिए जेल में रख रही है. वहीं, चाचा सुखचैन सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार सिखों पर काले कानून थोप रही है.

सुखचैन सिंह सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज से मिलने गए थे. मुलाकात के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के चाचा सुखचैन सिंह ने कहा, "जत्थेदार साहिब ने हमारी शिकायतें सुनीं. सरकार बार-बार सिखों पर काले कानून थोप रही है. अमृतपाल सिंह ने युवाओं को बचाने की बात की. क्योंकि खडूर साहिब के लोगों ने अमृतपाल सिंह को बड़ी संख्या में वोट दिया है, इसलिए सरकारें घबराई हुई हैं. हमारा उद्देश्य पंजाब को बचाना है."

अकाल तख्त के जत्थेदार ने किया अमृतपाल को छोड़ने का आग्रह
इस बीच, अमृतसर में जत्थेदार कुलदीप सिंह गडगज ने कहा कि पंजाब सरकार और केंद्र दोनों को पंजाब के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और निर्वाचित प्रतिनिधि के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई तुरंत वापस लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब सिख मांग करते हैं कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त और विशिष्ट कानून बनाए जाएं, तो सरकारें इस संवेदनशील मामले के प्रति कोई गंभीरता नहीं दिखाती हैं.

जत्थेदार कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि जब सिखों को ‘दबाने’ की बात आती है, तो उन्हें लंबे समय तक कैद करने के लिए एनएसए जैसे कानूनों का ‘दुरुपयोग’ किया जाता है.

यह भी पढ़ें: 'मेरी हत्या की...', रवनीत बिट्टू का अमृतपाल सिह के ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े खालिस्तान समर्थक पर बड़ा दावा

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget