एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह मामले में पकड़े गए लोगों में से 348 रिहा, पंजाब सरकार ने अकाल तख्त को दी जानकारी

Amritpal Singh News: पुलिस ने अमृतसर, बठिंडा और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है, क्योंकि ऐसी खबर है कि अमृतपाल सिंह स्वर्ण मंदिर या तख्त श्री दमदमा साहिब में प्रवेश के बाद आत्मसमर्पण कर सकता है.

Punjab News: पंजाब सरकार ने अकाल तख्त को सूचित किया है कि कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रिवेंटिव कस्टडी में लिए गए 360 लोगों में से 348 को अब रिहा कर दिया गया है. अकाल तख्त के जत्थेदार के निजी सचिव जसपाल सिंह ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार की ओर से संदेश मिला है कि बाकी लोगों को भी जल्द रिहा कर दिया जाएगा.

अकाल तख्त के जत्थेदार ने दिया था अल्टीमेटम

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राज्य सरकार को अमृतपाल सिंह और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी सिख युवकों को रिहा करने का अल्टीमेटम दिया था. जत्थेदार ने पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के लिए राज्य सरकार की निंदा भी की थी. जत्थेदार के अल्टीमेटम से कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस ने कहा था कि हिरासत में लिए गए लोगों में से करीब 30 हार्डकोर अपराधी हैं. वहीं एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा था कि सत्यापन के बाद बाकी को छोड़ दिया जाएगा.

अमृतपाल के आत्मसमर्पण के चलते कड़ी की गई सुरक्षा

वहीं पुलिस ने अमृतसर, बठिंडा और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है, क्योंकि ऐसी खबरें हैं अमृतपाल सिंह स्वर्ण मंदिर या बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब में प्रवेश के बाद आत्मसमर्पण कर सकता है.

18 मार्च से फरार है खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल

बता दें कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को उसे पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद से ही फरार है. बुधवार को वह एक वीडियो में दिखाई दिया था. वीडियो में उसने अकाल तख्त से 'सरबत खालसा' बुलाने का आग्रह किया था. सरबत खालसा समुदाय से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सिखों की एक सभा है. वहीं पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए मंगलवार को होशियारपुर और उसके आसपास के इलाकों में बड़ा सर्च अभियान चलाया था.

यह भी पढ़ें: Punjab Bypolls 2023: जालंधर उपचुनाव की डेट अनाउंस होते ही चुनाव आयोग को मिली सबसे पहली शिकायत, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget