एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Case: पुलिस ने बढ़ाया अमृतपाल सिंह की तलाश का दायरा, अब होशियारपुर में डेरों में सर्च

Amritpal Singh News: कई गांवों में डेरा, रिहायशी जगहों, नलकूपों के पास बने छोटे कमरों और यहां तक कि जानवरों के लिए बनाए गए ठिकानों की भी तलाशी ली जा रही है. प्रमुख सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं.

Hoshiarpur News: पंजाब पुलिस ने अलगाववादी अमृतपाल सिंह की तलाश का दायरा होशियारपुर जिले में डेरों और अन्य संभावित ठिकानों तक बढ़ा दिया, जहां तीन दिन पहले कुछ संदिग्धों ने पीछा किए जाने के बाद अपनी कार छोड़ दी थी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रमुख सड़कों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं और मार्नियन के साथ ही हरखोवाल, बीवी दी पंडोरी सहित आसपास के गांवों में सभी गाड़ियों की गहन तलाशी ली जा रही है.

सूत्रों ने कहा कि पुलिस कर्मी कई गांवों में डेरा, रिहायशी जगहों, नलकूपों के पास बने छोटे कमरों और यहां तक कि पशुओं के लिए बनाए गए ठिकानों की भी तलाशी ले रहे हैं. होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चहल ने कहा कि कड़ी निगरानी की जा रही है.

ऐसी खबरें थीं कि अमृतपाल के सहयोगी कहे जाने वाले जोगा सिंह को पकड़ा गया है, लेकिन कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया. अमृतपाल 18 मार्च को उसके संगठन 'वारिस पंजाब द' पर पुलिस की कार्रवाई के बाद से फरार है. हालांकि, पिछले तीन दिन में वह दो कथित वीडियो में दिखा है और एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में जारी हुआ है.

Navjot Sidhu: पटियाला जेल से कल रिहा हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, ट्विटर पर शेयर की जानकारी

नए वीडियो में, खालिस्तान समर्थक अलगाववादी ने जोर दिया कि वह भगोड़ा नहीं है और जल्द ही सामने आएगा. अमृतपाल ने ऑडियो क्लिप में, उन अटकलों को खारिज कर दिया कि वह अपने आत्मसमर्पण को लेकर बातचीत कर रहा है.

पुलिस ने अमृतपाल को पकड़ने के लिए मंगलवार रात होशियारपुर जिले में अभियान शुरू किया. अमृतपाल और उसके सहयोगियों के वहां होने की जानकारी के बाद यह अभियान शुरू किया गया.

इसकी शुरुआत जब हुई, जब पुलिस ने फगवाड़ा से एक इनोवा गाड़ी का पीछा किया. कुछ सूत्रों के अनुसार उसमें अमृतपाल और उसके सहयोगियों के होने की आशंका थी. गाड़ी में सवार लोगों ने उसे मार्नियन में गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के पास छोड़ दिया और गायब हो गए. अधिकारियों ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि उस गाड़ी को छोड़ने के बाद संदिग्धों ने एक स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget