एक्सप्लोरर

निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह का भाई गिरफ्तार, क्या है मामला?

Amritpal Singh Brother Arrested: अमृतपाल सिंह के भाई नशे के साथ गिरफ्तार किया गया. कभी नशे के खिलाफ अभियान चलाकर अमृतपाल सुर्खियों में आया था. फिलहाल वो असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है.

Amritpal Singh Brother Arrested: पंजाब के श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह सहित 3 लोगों को जालंधर पुलिस ने आइस ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है. हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी होने की पुष्टि जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी अंकुर गुप्ता ने की है. 

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने कहा कि हमने हरप्रीत को गिरफ्तार किया है. हरप्रीत से हमें आइस बरामद हुई है. तीनों आरोपी लुधियाना के संदीप अरोड़ा से आइस ड्रग लेकर आ रहे थे. क्रेटा कार में सवार  हरप्रीत सिंह और लवप्रीत नशा किया. इन दोनों के डोप टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

नशा विरोधी मुहिम चलाकर सुर्खियों में आया था अमृतपाल
बता दें कि अमृतपाल सिंह फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत अमृतपाल की गिरफ्तारी की गई थी. वहीं उसके नौ सहयोगी डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. वारिस पंजाब का चीफ अमृतपाल पंजाब में नशा विरोधी मुहिम चलाकर ही सुर्खियों में आया था. यहीं नहीं अमृतपाल खुद अपने साथियों के साथ मिलकर नशा मुक्ति केंद्र चला रहा था. अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद यहां इलाज करवाने आए युवा भी अपने घरों को लौट गए थे. उसी अमृतपाल का भाई आज नशे के साथ गिरफ्तार किया गया है. 

खडूर साहिब सीट बड़े अंतर से जीते थे अमृतपाल
श्री खड़ूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अमृतपाल सिंह ने जेल में रहते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस के कुलदीप सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों हराया. अमृतपाल को जहां 4 लाख 4 हजार 430 वोट मिले तो वहीं जीरा को 2 लाख 7 हजार 310 वोट ही मिल पाए. 5 जुलाई को अमृतपाल ने सांसद के तौर पर शपथ ली. उन्हें असम की डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली संसद लाया गया था. जहां उन्हें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसद पद की शपथ दिलाई.

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: ‘आज हम इस रिश्ते को..', BSP से गठबंधन के बाद कांशीराम को लेकर बोले अभय चौटाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget