एक्सप्लोरर

Haryana Election 2024: ‘आज हम इस रिश्ते को..', BSP से गठबंधन के बाद कांशीराम को लेकर बोले अभय चौटाला

Haryana Election 2024 News: हरियाणा में इनेलो और बसपा मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं. 37 सीटों पर बसपा और 53 सीटों पर इनेलो चुनाव लड़ेगी. अभय चौटाला ने गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया है.

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज होती जा रही है. इंडियन नेशनल लोकदल ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन किया है. विधानसभा चुनाव में दोनों साथ मिलकर उतारने वाली है. इसी बीच इनेलो महासचिव अभय चौटाला की प्रतिक्रिया आई है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इनेलो और बसपा का संबंध चौधरी देवीलाल और काशीराम के समय से ही मजबूत और स्थायी रहा है. हमारे दलों की विचारधारा हमेशा से किसान, कमेरे और पिछड़े वर्गों के हकों के लिए संघर्षरत रही है.

अभय चौटाला ने आगे लिखा कि चौधरी देवीलाल से लेकर चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के समय से ही यह संबंध सामाजिक, राजनैतिक और पारिवारिक रूप से मजबूत होता आया है. आज हम इस रिश्ते को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इनेलो और बसपा का यह गठबंधन समाज के उन सभी वर्गों के लिए है जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं. हम उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे.

BSP और इनेलो के बीच सीट शेयरिंग भी तय
इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी में गठबंधन के साथ-साथ सीट शेयरिंग को लेकर भी समझौता हो गया है. इनेलो 53 सीटों पर तो वहीं बसपा 37 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है. चंडीगढ़ में गुरुवार को बसपा और इनेलो ने गठबंधन का ऐलान करते हुए पहली प्रेस कांफ्रेंस की.

इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि पिछले 10 सालों से बीजेपी प्रदेश को लूट रही है उसे सत्ता से बाहर किया जाना चाहिए. हम ऐसे लोगों को साथ लेकर आएंगे जिन्होंने हरियाणा में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है और बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ है. हम एक ऐसा फ्रंट तैयार कर जिसमें लोगों का भरोसा बढ़ेगा और आने वाले समय में हरियाणा में गठबंधन की सरकार बनेगी.

यह भी पढ़ें: Haryana Election 2024: BSP और INLD के बीच सीटों का फॉर्मूला तय, अभय चौटाला बोले- 'बीजेपी और कांग्रेस...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget