एक्सप्लोरर

जल्द पंजाब लाया जाएगा अमृतपाल सिंह का करीबी पपलप्रीत, अगला नंबर निर्दलीय सांसद का? 

पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह के सहयोगी पपलप्रीत सिंह से राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) हटाया है। पंजाब पुलिस उसे डिब्रूगढ़ जेल से वापस लाएगी। यह कदम इस सं

Amritpal Singh Associate Papalpreet Singh: पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के करीबी पपलप्रीत सिंह को पंजाब वापस लाया जाएगा. पंजाब सरकार ने पपलप्रीत सिंह पर से रासुका (NSA) हटाने की तैयारी कर ली है, जिसके बाद उसके पंजाब आने का रास्ता साफ हो गया है. पंजाब पुलिस उसे लाने के लिए डिब्रूगढ़ भी पहुंच गई है.

पपलप्रीत सिंह वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबियों में से एक है. वह उन 9 लोगों में शामिल है, जिनपर साल 2023 में रासुका लगाई गई थी और असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा गया था.

पपलप्रीत सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लाएगी पंजाब पुलिस
पपलप्रीत को साल 2023 में 10 अप्रैल को ही गिरफ्तार किया गया था. पंजाब की अजनाला पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए डिब्रूगढ़ पहुंच गई है. दरअसल, पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले महीने मार्च 2025 में फैसला लिया था कि अमृतपाल सिंह के सहयोगियों के खिलाफ तीसरी बार रासुका के चार्ज बढ़ाने की मांग नहीं करेगी. 

अमृतपाल सिंह भी आएगा पंजाब?
अब पपलप्रीत सिंह को वापस लाए जाने से सवाल उठता है कि क्या अमृतपाल सिंह भी दो साल बाद पंजाब वापस लाया जाएगा? सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या अमृतपाल सिंह के पंजाब की ही जेल में रखा जाएगा या कहीं और भेजा जाएगा? 

मार्च में अमृतपाल के सात सहयोगी लाए गए थे पंजाब
बता दें, इससे पहले मार्च में अमृतपाल सिंह के 7 सहयोगियों को पंजाब लाया गया था. अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के आरोप में सभी को डिब्रूगढ़ जेल से लाकर पंजाब की अजनाला कोर्ट में पेश किया गया था. डिब्रूगढ़ से रिलीज करने के बाद पंजाब की पुलिस ने उन्हें फिर से गिरफ्तार किया था. इसके बाद पंजाब सरकार ने फैसला लिया था कि किसी पर भी फिर से NSA न लगाने का फैसला लिया था.

यह भी पढ़ें: Punjab: रेप पीड़िता का पादरी बजिंदर सिंह के समर्थकों पर बड़ा आरोप, 'कुछ अनजान लोग उनके...'

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget