एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: लुधियाना में पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 21 समर्थकों को हिरासत में लिया, प्रदर्शन की कर रहे थे तैयारी

Amritpal Singh Arrest Operation News: लुधियाना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कौस्तभ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जिले के नवांशहर, दाखा और सिधवन में फ्लैग मार्च किया और इलाके में शांति बनी हुई है.

Waris Punjab De Chief Arrest Operation: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में लुधियाना (Ludhiana) में प्रदर्शन की कोशिश कर रहे उसके कम से कम 21 समर्थकों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल सिंह समर्थकों को जिले के बोपराई कलां कस्बे में हिरासत में लिया गया. इससे पहले पंजाब सरकार ने शनिवार को अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया था.

वहीं अमृतपाल सिंह को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जिसने शनिवार को जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने पर पुलिस को चकमा दे दिया था. पुलिस ने बताया कि अभियान जारी है और अधिकारियों ने कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है, राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवा स्थगित कर दी गई है. उन्होंने बताया कि भगोड़ा घोषित अमृतपाल सिंह की तलाश की जा रही है और पंजाब में मोबाइल इंटरनेट के साथ-साथ एसएमएस सेवा पर लगी रोक सोमवार दोपहर तक के लिए बढ़ा दी गई है.

इलाके में बनी हुई है शांति- पुलिस

लुधियाना रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कौस्तभ शर्मा ने कहा कि पुलिस ने उन्हें ‘धरना’ देने की अनुमति नहीं दी और हिरासत में ले लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने लुधियाना के नवांशहर, दाखा और सिधवन में फ्लैग मार्च किया और इलाके में शांति बनी हुई है. इस बीच पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह का पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कनेक्शन है.

अमृतसर के डीआईजी ने अमृतपाल सिंह को लेकर क्या कहा?

अमृतसर के डीआईजी स्वपन शर्मा ने दावा किया कि उनके कुछ पाकिस्तान-आईएसआईएस लिंक थे. हमें उसे (अमृतपाल सिंह) पकड़ने के लिए निर्देश दिया गया था. पीछा करते हुए वह हमसे आगे एक लेन की लिंक रोड पर आ गया. हमसे आगे निकलने के दौरान वह 5-6 मोटरसाइकिल सवारों से टकरा गया, इनमें से कुछ हमें पीछा करने से रोकने के मकसद से थे. मेहतपुर में दो कारों को बरामद कर लिया है. हमने सात अवैध हथियार भी बरामद किए हैं.

ये भी पढ़ें- Delhi: मंगोलपुरी घटना के बाद एक्शन में DCW चीफ स्वाति मालीवाल, पुलिस को नोटिस जारी कर बोलीं- 'आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget