एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest Operation: अब तक 207 लोग हिरासत में, 30 पर दर्ज हुआ आपराधिक मामला

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों पर लगातार कार्रवाई जारी है. अभी तक 207 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, जिसमें से 30 पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं.

Punjab News: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 18 मार्च से सर्च ऑपरेशन जारी है. पंजाब पुलिस अभी तक खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को नहीं पकड़ पाई है, लेकिन उसके समर्थकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. एबीपी की सहयोगी वेबसाइट एबीपी माझा पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार, 7 दिन की कार्रवाई में अब तक 207 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें से 30 पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है. जबकि अन्य 117 लोगों को धारा 107, 151 के तहत हिरासत में लिया गया है. 

अमृतपाल सिंह पंजाब से निकलकर दूसरे राज्य में पहुंच गया है. उसे आखिरी बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देखा गया था. पुलिस सीसीटीवी की मदद से उसकी लॉकेशन को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है. इस बीच 6 राज्यों की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. इन छह राज्यों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और महाराष्ट्र का नाम शामिल है. हालांकि पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर कई सवाल भी उठ रहे हैं. विपक्षी दल भी इस मामले पर पंजाब सरकार को घेरने लगी है. पंजाब सरकार से पूछा जा रहा है कि सरकार द्वारा राज्य के 'मासूम' युवाओं को गिरफ्तार क्यों करवाया जा रहा है.

विपक्ष दल भी कर रहे विरोध

शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस द्वारा पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस का विरोध किया जा रहा है. शिरोमणि अकाली दल ने तो एक लीगल टीम तक का गठन कर दिया है. वहीं कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा का भी युवाओं की गिरफ्तारी को लेकर बयान सामने आया है. बेशक अमृतपाल के समर्थन में पंजाब में अभी कोई प्रदर्शन नहीं हो रहे है लेकिन लगातार उठ रहे सवालों के बाद अब पंजाब सरकार भी नरम रूख अपना रही है. 

किसी बेगुनाह पर नहीं होगी कार्रवाई

आईजी सुखचैन गिल ने कहा है कि किसी भी बेगुनाह के साथ कोई अन्याय नहीं होगा. जल्द ही 177 युवाओं को रिहा कर दिया जाएगा. इसके अलावा बिना किसी वजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा. गिल ने कहा है कि अमृतपाल के 30 कट्टर समर्थकों पर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं. आपको बता दें कि पुलिस की तरफ से यह सफाई 27 मार्च को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद आई है.

यह भी पढ़ें: Waris Punjab De: भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 6 राज्यों में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget