एक्सप्लोरर

Waris Punjab De: भगोड़े अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 6 राज्यों में अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती

Amritpal Singh Arrest Operation: अमृतपाल सिंह लगातार अपनी लॉकेशन बदल रहा है. इसी कारण पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है. अब पंजाब समेत 6 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है.

Amritpal Singh Case: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए 18 मार्च से पंजाब पुलिस का सर्च अभियान लगातार जारी है, लेकिन अभी तक पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पाई है. अमृतपाल सिंह को आखिरी बार हरियाणा के कुरुक्षेत्र में देखा गया था, जिसके बाद से ही राज्य की पुलिस अलर्ट पर है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

इन 6 राज्यों में अलर्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भगोड़े अमृतपाल सिंह की तलाश के लिए 6 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. इसमें पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और हरियाणा का नाम शामिल है. इन सभी राज्यों में स्थित होटलों, धर्मशालाओं में पुलिस सर्च अभियान चला रही है. कुछ जगहों पर गाड़ी की चेकिंग भी की जा रही है. अमृतपाल सिंह ने अपना हुलिया बदल लिया है. ऐसे में उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है. पुलिस सीसीटीवी की मदद से अमृतपाल को ट्रैक कर उसके नए हुलिए की तस्वीरें समय-समय पर जारी कर रही है. ताकि खालिस्तानी समर्थक को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

समर्थकों पर कार्रवाई जारी

भगोड़े अमृतपाल सिंह के समर्थकों के खिलाफ भी पंजाब पुलिस की कार्रवाई जारी है. पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया था कि अभी तक पंजाब के अलग-अलग जिलों से 207 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से 30 लोगों को आपराधिक मामलों के तहत गिरफ्तार किया गया है. गिल ने कहा कि पुलिस किसी भी बेकसूर को गिरफ्तार नहीं करेगी, और अगर करेगी भी तो उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया जाएगा.   

लिफ्ट देने वाला भी आया सामने

जालंधर में जिस गुरुद्वारे में अमृतपाल कपड़े बदलकर भागा था, उस गुरुद्वारे का ग्रंथी पहले ही सामने आ चुका है. उसने आरोप लगाया था कि अमृतपाल और उसके तीन साथियों ने हथियारों के बल पर उनसे कपड़े मांगे थे और नहीं देनी पर उन्हें परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी. वहीं अब वो शख्स भी सामने आया है जिसकी जुगाड़ गाड़ी पर बाइक के साथ बैठे अमृतपाल की फोटो सामने आई थी. जुगाड़ गाड़ी के मालिक लखवीर सिंह का कहना है कि वो अमृतपाल और उसके साथ को पहचानता नहीं था. उन्होंने बाइक पेंचर होने की बात कहकर उससे लिफ्ट ली थी. मैहतपुर गांव के पास छोड़ने के बाद उसे 100 रुपए भी दिए गए थे.

ये भी पढ़ें:-

Waris Punjab De: 100 रुपये देकर जुगाड़ से भागा अमृतपाल सिंह, लिफ्ट देने वाले शख्स ने किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget