एक्सप्लोरर

Amritpal Singh Arrest: अमृतपाल की गिरफ्तारी की बड़ी वजह आई सामने! तो आखिर इसलिए मजबूर हो गया था वारिस पंजाब दे का मुखिया

36 दिन से फरार अमृतपाल आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है. माना जा रहा है वो खुद सरेंडर करने का प्लान बना रहा था. सरेंडर के पीछे आखिरकार अमृतपाल की क्या मजबूरी हो सकती है.

Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल को आज 36 दिन बाद मोगा जिले के रोडेवाला गांव के गुरुद्वारे से गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि अमृतपाल के करीबियों का दावा है कि उसने खुद सरेंडर किया है. लेकिन आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जिसके चलते खुद अमृतपाल सरेंडर करने के लिए मजबूर हो गया था. इसके पीछे की वजह यह भी हो सकती है कि उनकी पत्नी किरणदीप कौर और दूसरा पपलप्रीत सिंह. 

करीबी पपलप्रीत की गिरफ्तारी

अमृतपाल साल 2012 में दुबई चला गया था. जब वापस लौटकर पंजाब आया तो उसका ज्यादा बड़ा नेटवर्क नहीं था. 18 मार्च को जब अमृतपाल फरार हुआ तो उसके साथ पपलप्रीत भी था. पपलप्रीत उसे अपने अलग-अलग ठिकानों पर ले जाता रहा और पुलिस से बचाता रहा. पपलप्रीत का एक बड़ा नेटवर्क है जिसके जरिए वो अमृतपाल के लिए ठिकाने बदलता रहा. लेकिन 10 अप्रैल को अमृतसर के कत्थूनंगल से पपलप्रीत की गिरफ्तारी हो गई. इसके बाद अमृतपाल कमजोर पड़ता चला गया. उसके पास इतना बड़ा नेटवर्क नहीं था कि और ज्यादा नहीं पुलिस से बच सके.  

पत्नी को एयरपोर्ट से वापस लौटाया

अमृतपाल सिंह ने बीती 10 फरवरी को किरणदीप कौर से शादी की थी, अमृतपाल के फरार होने के बाद किरणदीप का बयान सामने आया था उसने अमृतपाल के लिए अपना परिवार और नौकरी छोड़ी है अब अमृतपाल को छोड़कर नहीं जाएगी. लेकिन 20 अप्रैल को जब किरणदीप कौर लंदन जाने के लिए अमृतसर के एयरपोर्ट पर पहुंची तो उसे इमिग्रेशन अफसरों ने रोक लिया और करीब 3 घंटे तक पूछताछ की. फिर वापस उसके ससुराल जल्लूपुर खेड़ा लौटा दिया गया. जिससे अमृतपाल पर दबाव बढ़ता गया. 

अमृतपाल सिंह पड़ा बिल्कुल अकेला

अमृतपाल को उम्मीद थी कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब उसका कुछ समर्थन कर सकते है इसके लिए उसने वीडियो संदेश भी जारी किया था और को बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने की मांग की थी लेकिन श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृतपाल की बात मानने की बजाय उसे सरेंडर करने की सलाह दी. जिसके बाद अमृतपाल अकेला पड़ता चला गया. 

यह भी पढ़ें: Amritpal Singh Arrested Live Updates: अमृतपाल की गिरफ्तारी पर अनुराग ठाकुर का बयान, 'भगोड़ा आखिर कितने दिन भागेगा, कानून के हाथ लंबे होते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget