एक्सप्लोरर

Amarinder Singh Raja ने संभाला पंजाब कांग्रेस का चार्ज, बताया किस 3D फॉर्मूला पर करेंगे काम

Punjab News: अमरिंदर सिंह राजा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर शपथ ली है. अमरिंदर सिंह राजा ने अपने काम करने का तरीका बताया है.

Punjab News: अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में चार्ज संभाल लिया है. अमरिंदर सिंह राजा (Amarinder Singh Raja) ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और चुनौतियों का सामना करने के लिए पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और संवाद का पालन करना होगा. अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु के साथ राज्य के कांग्रेस भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में यहां एक सादे समारोह में कार्यभार संभाला.

अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि कांग्रेस एक सोच और विचार है जिसका अंत नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए अनुशासन जरूरी है, अगर किसी व्यक्ति या पार्टी में अनुशासन नहीं है तो वह आगे नहीं बढ़ सकती. वडिंग ने कहा, ''अगर हमें सफलता की ओर बढ़ना है तो हमें अपने जीवन में इन तीनों डी(अनुशासन, समर्पण और संवाद) को अपनाना होगा.''

अमरिंदर सिंह वडिंग ने कहा, ''अगर मैं अपनी रणनीति खुद बनाता हूं, तो मुझे लगता है कि हम सफलता की ओर नहीं बढ़ सकते. न केवल किसी पार्टी में बल्कि व्यवसाय में भी, यदि आप सहकर्मियों के साथ संवाद करते हैं या टीम वर्क करते हैं, तो आप सफल होंगे. पार्टी को मजबूत करने के लिए 'अनुशासन', 'समर्पण' और 'संवाद' मेरा थ्री-डी मंत्र होगा.''

सिद्धू से लिया गया था इस्तीफा

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक सुखपाल खैरा, तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सरकारिया, सांसद मनीष तिवारी, जसबीर डिंपा और पार्टी के अन्य नेता शामिल थे.

कांग्रेस नेता सिद्धू पार्टी कार्यालय आए लेकिन अन्य नेताओं के साथ मंच साझा नहीं किया. वहीं, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी कहीं नजर नहीं आए. वडिंग ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित पार्टी नेतृत्व को उन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने के लिए धन्यवाद दिया.

गौरतलब है कि हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में पार्टी की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य कांग्रेस प्रमुखों से इस्तीफा देने को कहा था.

Navjot Singh Sidhu नई मुश्किल में फंसे, कांग्रेस ने दिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget