एक्सप्लोरर

Navjot Singh Sidhu नई मुश्किल में फंसे, कांग्रेस ने दिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकेत

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पंजाब कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. पार्टी ने अब सिद्धू पर कार्रवाई का मन बना लिया है.

Punjab News: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बड़ी मुश्किल में फंसते हुए नज़र आ रहे हैं. कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं. कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी ने साफ किया है कि अब कांग्रेस में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उसके लिए चाहे कितना भी सख्त कदम क्यों ना उठाना पड़े.

पंजाब कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ पार्टी ऑफिस में अमरिंदर सिंह राजा की ताजपोशी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी ऑफिस तो पहुंचे लेकिन उन्होंने प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लिया. इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भ्रष्टाचार की वजह से कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

इसी बात को लेकर अब कांग्रेस पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं. हरीश चौधरी ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी अब अमरिंदर सिंह राजा और प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में आगे बढ़ेगी. अनुशासन पार्टी में रहने के लिए और आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है. आने वाले दिनों में जो भी नेता इस बात का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.''

हरीश चौधरी ने किया यह दावा

नवजोत सिंह सिद्धू उन नेताओं के संपर्क में भी बने हुए हैं जिन्हें हाल ही में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से कांग्रेस से निकाला गया. इस बात को लेकर पूछे गए सवाल पर हरीश चौधरी ने कहा, ''हमारी नज़र हर चीज के ऊपर है. बस कुछ दिन इंतजार कीजिए.''

सिद्धू के अलावा सुनील जाखड़ पर भी कांग्रेस पार्टी ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है. सुनील जाखड़ को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस भेजा था. जिसका पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जवाब नहीं दिया है. शनिवार को सुनील जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. 

Arvind Kejriwal ने किया दावा- पंजाब के बाद इस राज्य में सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chandigarh News: सेक्टर 9 में बदमाशों ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम से निकलते गोलियों से भूना
चंडीगढ़: सेक्टर 9 में बदमाशों ने की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम से निकलते गोलियों से भूना
Punjab Elections 2027: पंजाब के इस 34 फीसदी वोट पर सबकी नजर, AAP, BJP, कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति
पंजाब के इस 34 फीसदी वोट पर सबकी नजर, AAP, BJP, कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
पंजाब में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
पंजाब में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget