एक्सप्लोरर

Adampur By-Election 2022: आदमपुर सीट पर वोटिंग जारी, इन प्रत्याशियों के बीच है टक्कर, जानें- कब होगी मतों की गिनती?

Adampur By-Election 2022: आदमपुर उपचुनाव को लेकर धारा 144 लागू है. इससे पहले मंगलवार शाम 6 बजे से 3 नवंबर 7 बजे तक जनसभा करने और 5 या 5 से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

Adampur By-Election 2022: हरियाणा (Haryana) में आदमपुर विधानसभा सीट (Adampur Assembly Seat) पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. गुरुवार की सुबह 7 बजे से आदमपुर में वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 6 बजे तक चलेगी. मतदान के लिए आदमपुर में 180 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 36 संवेदनशील और 39 अति संवेदनशील बूथ हैं. आदमपुर उपचुनाव में 1 लाख 71 हजार 473 मतदाता हैं, जिनमें से 91 हजार 805 पुरुष और 79 हजार 668 महिला मतदाता हैं.

वहीं आदमपुर उपचुनाव को लेकर धारा 144 भी लागू है. इससे पहले मंगलवार शाम 6 बजे से 3 नवंबर 7 बजे तक जनसभा करने और 5 या 5 से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है. आदमपुर विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करवाने के लिए अर्धसैनिक बल के साथ 2500 पुलिस के जवान मोर्चा संभाल रहे हैं. आपको बता दें कि आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के वोटों की गिनती 6 नवंबर को होगी. इसके लिए 14 टेबल लगाई जाएंगी और 13 राउंड में मतों की गिनती होगी.

ये भी पढ़ें- Adampur Bypoll: कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग, 22 उम्मीदवार मैदान में, करीब 1.71 लाख वोटर्स

आदमपुर सीट पर 22 प्रत्याशी मैदान में

आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी के भव्य बिश्नोई, कांग्रेस के जय प्रकाश और आम आदमी पार्टी के सतेंंद्र सिंह के साथ-साथ कुल 22 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें कांग्रेस छोड़ इनेलो में गए किसान नेता कुरडाराम नंबरदार भी शामिल हैं. गौरतलब है कि भव्य बिश्नोई, भजन लाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं. वहीं जय प्रकाश 3 बार के लोकसभा सांसद और विधायक रह चुके हैं. जय प्रकाश इस सीट पर साल 2009 में भी कुलदीप बिश्नोई को कांटे की टक्कर दे चुके हैं. आदमपुर उपचुनाव में आप ने सतेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा. सतेंद्र सिंह इससे पहले बीजेपी में थे. 2014 में कांग्रेस की टिकट पर कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं. कुलदीप के इस्तीफा देने के बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget