एक्सप्लोरर

पंजाब: रेप के आरोप लगते ही AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा फरार, गिरफ्तारी के कोशिशें तेज

Harmeet Singh Pathanmajra News: पंजाब AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप का केस दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में है. तीन दिन से फरार विधायक ने वीडियो संदेश जारी कर आरोपों से इनकार किया.

पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा अब भी फरार हैं. उन पर दर्ज रेप मामले में गिरफ्तारी की कोशिशें तेज हो गई हैं. वह तीन-चार दिन से फरार हैं और पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. 

हरमीत सिंह पठानमाजरा पर महिला के साथ रेप, धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है, जिसके बाद से राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है.

गिरफ्तारी की कोशिशें और अदालत की कार्यवाही

पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधायक की तलाश में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को लगाया गया है. पठानमाजरा ने गुरुवार (4 सितंबर) को अपने वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू के जरिए अग्रिम जमानत की अर्जी अदालत में लगाई थी. शुक्रवार (5 सितंबर) को सुनवाई हुई लेकिन अदालत ने अगली तारीख 8 सितंबर तय कर दी.

तीन दिन पहले वह पुलिस की हिरासत से भाग निकले थे. पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के करनाल जिले के डबरी गांव में छापेमारी के दौरान उनके समर्थकों ने पथराव और फायरिंग की, जिससे हालात बिगड़ गए और विधायक फरार हो गए.

वीडियो संदेश और आरोपों पर सफाई

फरारी के बाद विधायक ने बुधवार को अज्ञात स्थान से वीडियो जारी किया. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने गलत तरीके से फायरिंग में शामिल होने का आरोप लगाया है. पठानमाजरा ने कहा कि उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मारने की साजिश थी, इसलिए वह भागे.

इससे पहले, मंगलवार (2 सितंबर) को वह फेसबुक लाइव पर आए थे. इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और दिल्ली स्थित AAP नेतृत्व पर तीखे सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पार्टी का असली नियंत्रण पंजाबियों के हाथ में नहीं है.

महिला की शिकायत और FIR का आधार

1 सितंबर को सिविल लाइंस थाना, पटियाला में FIR दर्ज की गई. शिकायतकर्ता, जो जिरकपुर की रहने वाली है, ने आरोप लगाया कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर संबंध बनाए. बाद में पता चला कि 2021 में शादी करने से पहले भी वह विवाहित थे.

महिला ने लगातार यौन शोषण, धमकाने और अश्लील सामग्री भेजने के गंभीर आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विधायक की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं, पुलिस और विशेष टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget