एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election: बीजेपी को हराने के लिए साथ आ सकते हैं AAP और कांग्रेस? पढ़ें सीटों का गणित

Chandigarh News: नाम ना छापने की शर्त पर कांग्रेस के एक पार्षद ने कहा कि इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए हमारे आलाकमान के साथ एक बैठक निर्धारित है. हम नहीं चाहते की बीजेपी किसी भी कीमत पर जीते.

Chandigarh Mayor Election 2023: 17 जनवरी को होने वाले महापौर के चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकती है. सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों पर समझौते को लेकर पहले ही बैक-चैनल से बातचीत शुरू हो गई है और चीजें अंतिम चरण में हैं.

आप की जीत में महत्पूर्ण भूमिका निभा सकती है कांग्रेस

बता दें कि सदन में आप और बीजेपी दोनों के 14-14 पार्षद हैं. हालांकि, बीजेपी के पास चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के रूप में एक अतिरिक्त वोट है, जिससे उनके कुल वोटों की संख्या प्रभावी रूप से 15 हो गई है. इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम के मुताबिक, बीजेपी को टक्कर देने के लिए आप कांग्रेस से हाथ मिलाना चाहती है जिसके सदन में 6 निर्वाचित पार्षद हैं और वे एक निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं.

'AAP का ही होगी इस बार मेयर'

नाम न छापने की शर्त पर आप के एक पार्षद ने मंगलवार को कहा कि हमारी बातचीत चल रही है. हम पूरी तरह से आश्वस्त है कि इस बार मेयर आप का ही होगा. इसके अलावा अन्य पदों पर नियुक्ति कांग्रेस की सहमति से होगी. इसी प्रकार नाम ना छापने की शर्त पर कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई के एक पार्षद ने कहा कि इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए हमारे आलाकमान के साथ एक बैठक निर्धारित है. हम नहीं चाहते की बीजेपी किसी भी कीमत पर जीते.

कब होगा मेयर पद के लिए चुनाव

चंडीगढ़ के कार्यवाहक उपायुक्त यशपाल गर्ग द्वारा सोमवार को जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मेयर का चुनाव चंडीगढ़ नगर निगम भवन के असेंबली हॉल में सुबह 11 बजे होगा. नोटिफिकेशन के मुताबिक 12 जनवरी शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल करना होगा. मनोनीत पार्षद अमित जिंदल पीठासीन अधिकारी होंगे.

बता दें कि चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर का कार्यकाल एक साल का होता है. 2022 के निगम चुनावों में, AAP 35 सदस्यीय सदन में बहुमत हासिल करने में सफल रही, जिसमें उसके 14 पार्षद चुने गए. जबकि बीजेपी के 12 और कांग्रेस के 8 पार्षद चुने गए थे.

यह भी पढ़ें: Chandigarh Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से चंडीगढ़ में बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने 4 से 6 जनवरी तक जारी किया ऑरेंज और यलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget