एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: बंपर जीत से AAP गदगद, राघव चड्ढा बोले- 'उड़ता पंजाब' नहीं, बल्कि उठता और खुशहाल पंजाब बनेगा

राघव चड्ढा का पार्टी में कद और बढ़ गया है. चड्ढा आप के वह नेता हैं, जिनके ऊपर इस बार पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी थी. पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चड्ढा पर भरोसा किया था

Election Result 2022: आप (AAP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने जो भरोसा जताया, वे उस पर 100 प्रतिशत खरे उतरे. इसके बाद नतीजा पूरी दुनिया देख रही है. राघव चड्ढा ने चाणक्य की भूमिका अदा की है.

पंजाब में मिली थी बड़ी जिम्मेदारी
राघव चड्ढा का पार्टी में कद और बढ़ गया है. चड्ढा आप के वह नेता हैं, जिनके ऊपर इस बार पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी जिम्मेदारी थी. पार्टी संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चड्ढा पर भरोसा व्यक्त किया था और चड्ढा को 2020 में पार्टी की ओर से पंजाब प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया था. सह-प्रभारी बनने के बाद से चड्ढा पूरी तरह से पंजाब को समय दे रहे थे. लगातार वहां के रेत खनन जैसे मुद्दे उठा रहे थे. राघव चड्ढा आप के शुरूआती दिनों से केजरीवाल के साथ रहे और उन्होंने लोकपाल बिल ड्राफ्ट करने में अहम भूमिका निभाई थी. पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट चड्ढा पार्टी के सबसे युवा प्रवक्ता हैं और आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं. उन्होंने पार्टी के टिकट से दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और दूसरे नंबर पर रहे थे. इसके बाद 2020 में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीत हासिल की. वर्तमान में वह दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं.

AAP win Punajb : अमृतसर में आज मेगा रोड शो करेंगे भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल, ये है कार्यक्रम

पंजाब की जनता ने परिवर्तन के लिए किया है वोट
राघव चड्ढा से यह पूछने पर कि क्या आपको अंदाजा था कि पंजाब में ऐसे नतीजे सामने आने वाले हैं? इस प्रशन पर राघव चड्ढा ने कहा कि, "मुझे पहले दिन से पता था कि पंजाब में परिवर्तन के लिए जनता वोट करने जा रही है. पहले हमने चीजों का दावा इसलिए नहीं किया क्योंकि यह हमारा घमंड माना जाता. हमने एक सर्टिफिकेट कैम्पेन चलाया और जीत हासिल हुई. इस चुनाव को हमने धर्म और अधर्म के बीच युद्ध के तौर देखा है. जिसमें अधर्म की और नफरत की हार हुई."

जनता ने झाड़ू के साथ-साथ चलाया वैक्यूम क्लीनर
राघव चड्ढा से जब यह पुछा गया कि आपका कितना योगदान रहा पंजाब की जीत में, क्या आप ही जीत के पीछे के चाणक्य हैं? राघव चड्ढा ने इस सवाल का जबाब देते हुए कहा कि यह पंजाब की जनता की जीत है परमात्मा की मेहर है जिन्होंने हम बच्चों के सर पर हाथ रखा. हम बहुत ही सामान्य परिवार से आते हैं. पंजाब में पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत है. कांग्रेस, बीजेपी अकाली दल के नेताओं ने मिलकर हमारे खिलाफ बहुत भड़काऊ बयान दिया. यहां तक कि केजरीवाल को आतंकवादी भी कहा गया. मुझे गोरा अंग्रेज कहा गया और केजरीवाल को काला अंग्रेज कहा गया. भगवंत मान का अपमान किया गया लेकिन हमने केवल सकारात्मक प्रचार पर ही फोकस रखा. ये धर्म जीत है हमने पंजाब की जनता को झाड़ू चलाने को कहा था. जनता ने झाड़ू के साथ-साथ वैक्यूम क्लीनर भी चला दिया.

भगवंत मान बेहरीन सीएम
राघव चड्ढा से जब भगवंत मान को लेकर यह पूछा गया कि क्या भगवंत मान सीएम पद के लिए सही उम्मीदवार हैं. तब राघव चड्ढा ने जबाब दिया कि भगवंत मान योग्य व्यक्ति हैं. वो एक बेहतरीन प्रशासक और सीएम साबित होंगे. मैं उन्हें बहुत पहले से जानता हूं. साल 2014 में जब पहली बार वे सांसद बने थे. तो मैं उनके संसदीय सचिव के तौर पर भी काम कर चुका हूं इसलिए उन्हें निजी तौर पर जानता हूं. संसद के टॉप परफॉर्मर सांसद रह चुके हैं.

पंजाब उड़ता पंजाब नहीं बल्कि उठता पंजाब, खुशहाल पंजाब बनेगा
राघव चड्ढा से जब पूछा गया कि भगवंत मान प्रदेश के लिए खुद फैसला लेंगे  या उन पर आलाकमान का नेतृत्व होगा तो उन्होने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है. पंजाब के लोगों ने उनको चुनकर सही जवाब दे दिया है. केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपने दिल्ली मॉडल, पानी-बिजली, शिक्षा मॉडल की सलाह देने के लिए, सही राह देने के लिए सहयोग करेंगे. पंजाब में एक अच्छी व्यवस्था स्थापित करेंगे. पंजाब उड़ता पंजाब नहीं बल्कि उठता पंजाब, खुशहाल पंजाब बनेगा.

पंजाब की जनता ने परिवर्तन और विकास के लिए दिया है मौका
राघव चड्ढा ने कहा "जिन लोगों ने हमें खालिस्तानी बताया, आतंकवादी बताया. जनता ने इसका जवाब दे दिया है. इन लोगों ने लोगों के डर के साथ खेलने की कोशिश की. पंजाब में पंथी सीट हो या हिंदू प्रभुत्व वाली सीट हमने सभी सीटों पर जीत हासिल की है. पंजाब में हमेशा से जाति की राजनीति होती है लेकिन जनता ने इस बार परिवर्तन के लिए, विकास के हमें एक मौका दिया है. हमारी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों को पंजाब के बाद उत्तराखंड, गोवा, गुजरात, महाराष्ट्र में भी टक्कर देगी, पार्टी अपना विस्तार करेगी. जिन वंश वादियों ने पंजाब पर दशकों तक राज किया है, उनकी जड़ें हिल गई हैं. अरविंद केजरीवाल बीजेपी के सबसे बड़े चैलेंजर होंगे और आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ-साथ देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी का स्वाभाविक विकल्प है."

यह भी पढ़ें-

Delhi: कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक खत्म, बजट सत्र में सरकार को घेरने के प्लान पर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget