एक्सप्लोरर

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर किया पलटवार, केंद्रीय मंत्री और ब्रिटिश सांसद के बीच मुलाकात की तस्वीरों को किया शेयर

Punjab News: बीजेपी ने सीएम भगवंत मान और ब्रिटिश सांसद के बीच हुई मुलाकात पर सवाल खड़े किए थे. अब आप ने केंद्रीय मंत्री और ब्रिटिश सांसद के बीच मुलाकात की तस्वीरें शेयर की.

Punjab News: सीएम भगवंत मान और ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के बीच हुई मुलाकात को लेकर बीजेपी ने सवाल खड़े किए थे. लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर पलटवार किया है. आम आदमी पार्टी ने दो केंद्रीय मंत्रियों और बीजेपी के नेताओं के साथ हुई तनमनजीत सिंह ढेसी की मुलाकात की तस्वीरों को शेयर किया है. 

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है. आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी और सोम प्रकाश ने यूके के लेबर पार्टी के सांसद के साथ मीटिंग की थी. आम आदमी पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह की तनमनजीत सिंह ढेसी के साथ मुलाकात की तस्वीर को भी शेयर किया.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने हालांकि कहा कि वो पहले तनमनजीत सिंह के साथ मिले थे. उन्होंने कहा, ''मुझे इस मुलाकात का दुख है. उस वक्त तक मुझे तनमनजीत के कश्मीर को लेकर विचारों का नहीं पता था. जब से मुझे वो पता चला उसके बाद मेरी उनसे कोई मुलाकात नहीं हुई.''

बीजेपी ने इस बात पर उठाए सवाल

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता और सेना के पूर्व प्रमुख जे. जे. सिंह ने ब्रिटिश सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी से मुलाकात को लेक भगवंत मान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह ब्रिटिश सांसद के अलगाववादी समर्थक और भारत विरोधी विचारों का समर्थन करती है.

बीजेपी नेता ने कहा कि मान को बताना चाहिए कि ढेसी के साथ बैठक में क्या हुआ था और पंजाब की आप नीत सरकार ने उनसे क्या वादे किए हैं. ढेसी ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले की आलोचना की है.

Bhagwant Mann ब्रिटिश सांसद से मुलाकात कर निशाने पर आए, बीजेपी ने उठाए गंभीर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget