एक्सप्लोरर

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल पर बोला हमला, बीजेपी को रेस से बाहर बताया

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और अकाली दल को पंजाब की खराब हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया. आप का दावा है कि कोई और दल सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगा.

Punjab News: आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को धुरी विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है. आम आदमी पार्टी ने उम्मीद जताई है कि भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने में कामयाब होंगे. इसके अलावा आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता राघव चड्डा (Raghav Chadha) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल की सरकारों ने सिर्फ पंजाब को लूटने का कामकिया है. 

चड्ढा ने दावा किया कि चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों से पता चलता है कि आप पंजाब में अगली सरकार बनाने जा रही है. चड्ढा ने कहा, ''पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं. कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने पिछले 50 सालों में राज्य को लूटा है. लोग अरविंद केजरीवाल के शासन के मॉडल को मौका देना चाहते हैं.''

राघव चड्डा ने बीजेपी गठबंधन को सरकार बनाने की रेस से बाहर बताया. चड्ढा ने कहा, ''शिरोमणि अकाली दल ने सीएम उम्मीदवार नहीं किया. कांग्रेस अंदरूनी कलह के कारण इसकी घोषणा नहीं कर सकती है. भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह दौड़ में नहीं हैं. संयुक्त समाज मोर्चा ने भी आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की है.''

धुरी में कांग्रेस से हो सकती है टक्कर

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान पंजाब में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. मान को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 जनवरी को पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था.

हास्य कलाकार से नेता बने मान (48) संगरूर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. धुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी कर रहे हैं. धुरी सीट, संगरूर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है.

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है. मतगणना 10 मार्च को होगी.

Punjab Election 2022: बीएसपी ने 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget