एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: बीएसपी ने 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Punjab News: बीएसपी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. बीएसपी ने अपने हिस्से आई 20 में से 14 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का एलान किया.

Punjab Election: बहुजन समाज पार्टी ने पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के सिलसिले में उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीएसपी (BSP) ने अपनी पहली लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. मायावती की अगुवाई वाली बीएसपी पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के साथ मिलकर लड़ रही है.

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, बसपा की पंजाब इकाई के प्रमुख जसवीर सिंह गढ़ी फगवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा नवांशहर सीट से नछत्तर पाल, पायल से जसप्रीत सिंह, भोआ से राकेश महाशा, पठानकोट से ज्योति भीम और दिनानगर से कमलजीत चावला चुनावी समर में उतरेंगे.

पार्टी ने दविंदर सिंह को कपूरथला से, कुलदीप सिंह लुबाना को जालंधर उत्तर से, सुशील कुमार को दसुया से, लखविंदर सिंह को उरमर से, वरिंदर सिंह को होशियारपुर साहिब से, नितिन नंदा को आनंदपुर साहिब से, शिव कुमार को बस्सी पठाना से एवं बलविंदर सिंह संधू को रायकोट से उम्मीदवार बनाया है.

पिछले साल ही हो गया था गठबंधन

शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पिछले साल ही फाइनल हो गया था. बीएसपी पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. शिरोमणि अकाली दल के हिस्से 97 सीटें आई हैं. शिरोमणि अकाली दल की ओर से अब तक 94 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया जा चुका है.

शिरोमणि अकाली दल की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा वादा किया गया है. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनके गठबंधन की सरकार बनने पर डिप्टी सीएम का पद बीएसपी को दिया जाएगा.

Punjab News: प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य में लगातार हो रहा है सुधार, हॉस्पिटल ने जारी किया ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget