एक्सप्लोरर

Fraud: गुरुग्राम में 52 लाख की ठगी का शिकार हुआ MBBS Graduate, जानें हैरान करना वाली बात 

Gurugram News: कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज (Medical College) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के नाम पर 52 लाख रुपये की ठगी का मामला सामना आया है. 

Gurugram Fraud With MBBS Graduate: कोलकाता (Kolkata) के एक मेडिकल कॉलेज (Medical College) में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश दिलाने के बहाने एमबीबीएस स्नातक (MBBS Graduate) से कथित तौर पर 52 लाख रुपये की ठगी (Fraud) का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पुलिस जानकारी देते हुए बताया कि, सेक्टर-4 में रहना वाले शुभांशु वत्स (Shubhanshu Vats) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्हें कोलकाता के जादवपुर में केपीएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में प्रवेश दिलाने के लिए उनके फोन पर एक संदेश आया था. उन्होंने पुलिस को बताया कि दिए गए नंबर पर फोन करने पर किसी सतीश मलिक (Satish Malik) नाम के व्यक्ति ने जवाब दिया और उनसे उनके दस्तावेज व्हाट्सएप (Whatsapp) पर और बाद में ई-मेल पर भेजने के लिए कहा.

ये है पूरा मामला 
13 मार्च को मलिक ने उनसे मेडिकल कॉलेज के नाम 23 लाख रुपये का मांग ड्राफ्ट (डीडी) मांगा था. हालांकि, वत्स ने केवल 8 लाख रुपये का डीडी भेजा. वत्स ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि 3 दिनों के बाद जब वो कोलकाता स्थित कॉलेज गए तो मलिक ने उनका परिचय 3 लोगों से करवाया, जिन्होंने उनका डीडी वापस कर दिया और उन्हें प्रबंधन कोटे के तहत प्रवेश के लिए किसी डॉक्टर एनपी दत्ता को 50 लाख रुपये देने के लिए कहा. वत्स ने बताया कि दत्ता 19 मार्च को गुरुग्राम आए और उनसे पैसे लेकर एक आवंटन पत्र दिया जो बाद में फर्जी निकला. वत्स ने ये भी कहा कि उन्होंने एक व्यक्ति, बुध सिंह के खाते में पंजीकरण शुल्क के रूप में 2 लाख रुपये भी जमा किए थे.

आरोपियों को पकड़ने में जुटी पुलिस 
पुलिस ने बताया सभी आरोपियों के फोन बंद आने के बाद डॉक्टर ने पुलिस से संपर्क किया और कॉलेज ने पुष्टि की कि उनका आवंटन पत्र फर्जी था. अधिकारी के मुताबिक, पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने विशेष जांच की और आरोपों को सही पाया. सेक्टर-9 थाने में 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश से संबंधित, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. सेक्टर-9 थाने के एसएचओ मनोज कुमार ने कहा ''हम मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.''

ये भी पढ़ें:

Haryana News: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद वोटिंग लिस्ट अपडेट होना हुईं शुरू, पंचकुला के चुनाव अधिकारी ने बुलाई बैठक

Haryana News: भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget