एक्सप्लोरर

चुनाव रिजल्ट 2026

(Source: ECI/ABP News)

Haryana News: भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 6 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया

Haryana News: सीएम विंडो पर इन अधिकारियों के खिलाफ शिकायत मिली थी. जिसके बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए इन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया.

Haryana News: भ्रष्टाचार के एक मामले में हरियाणा सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है. हरियाणा सरकार ने कहा कि उसने गबन के दो मामलों में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के छह अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. इन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं.

आधिकारिक बयान के मुताबिक चार साल पहले सीएम विंडो पर अधिकारियों के खिलाफ गबन की दो शिकायतें मिली थीं. इन मामलों की गहन जांच ने गबन के मामलों में इन अधिकारियों की संलिप्तता की पुष्टि की थी.

बयान के मुताबिक 2017 में एक शिकायत मिली जिसमें नूंह में पलाडी रोड से मदर्स प्राइड स्कूल तक एक अस्वीकृत क्षेत्र में मिट्टी के काम के संबंध में वास्तविक 50,000 रुपये के मुकाबले पांच लाख रुपये की बढ़ी हुई लागत होने की बात कही गयी.

शिकायत मिलने के बाद हुई जांच

बयान के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन के बिना अनुमानित लागत को संशोधित किया गया था. भुगतान नियमों की पूर्ण अवहेलना की गयी थी क्योंकि कार्य एक अस्वीकृत क्षेत्र में निष्पादित किया गया था. इस मामले में शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की गयी.

नूंह के उपायुक्त की एक जांच रिपोर्ट में चार अधिकारियों जसमीर, जावेद हुसैन, राजेश दलाल और लखमी चंद राघव के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की गई.

इसके अलावा 2018 में एक अन्य शिकायत बवानी खेड़ा शहर में 99.73 लाख रुपये की अनुमानित लागत से मुख्य मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निविदा आमंत्रित करने में विसंगतियों के संबंध में दर्ज की गयी थी. भिवानी के उपायुक्त ने मामले की जांच के बाद पंकज ढांडा और प्रवीण कुमार के खिलाफ उचित कार्रवाई की सिफारिश की.

Haryana News: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद वोटिंग लिस्ट अपडेट होना हुईं शुरू, पंचकुला के चुनाव अधिकारी ने बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
पीएम मोदी के लिए सजे मंच से BJP ने शुरू किया 'मिशन पंजाब', BJP मुख्यालय से लगा ये नारा, बढ़ा सियासी पारा!
Bengal Election Results 2026: बंगाल के नतीजों पर CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में BJP ऐसा करने की...'
पश्चिम बंगाल के नतीजों पर CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में ऐसा करने की ना सोचे BJP'
पश्चिम बंगाल में जीत की ओर बढ़ रही BJP ने बढ़ाई भगवंत मान की मुश्किल! पंजाब पर किया बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल में जीत की ओर बढ़ रही BJP ने बढ़ाई भगवंत मान की मुश्किल! पंजाब पर किया बड़ा दावा
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?
राघव चड्ढा का यह कदम चौंकाने वाला, सीएम भगवंत मान से पहले किससे मिलेंगे BJP सांसद?

वीडियोज

West Bengal Result: क्या है 'झालमुड़ी' और कैसे इसने किया सियासी उलटफेर? | Pradeep Bhandari
Sansani: होर्मुज़ में ईरानी मिसाइल का कहर | Crime News | Murder Case | ABP News
West Bengal Result: बंगाल में बंज गया मोदी का डंका, चली गईं दीदी | TMC BJP | Suvendu | Mamata
West Bengal Result: बीजेपी की आंधी में ममता गायब! | TMC BJP | Suvendu | Mamata Banerjee
West Bengal Result: PM Modi का BJP दफ्तर से भव्य विजय संबोधन!, 'आज का दिन ऐतिहासिक है' | TMC Vs BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
ईरान ने सीजफायर तोड़ यूएई पर किया अटैक, 8 अप्रैल के बाद पहली बार हमला, 3 भारतीय घायल
Keralam Election Results 2026: केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
केरलम चुनाव में कांग्रेस नीत UDF ने गाड़ा झंडा, 10 साल बाद सत्ता पर लौटने पर क्या बोले राहुल गांधी
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
तमिलनाडु में CM बनने के लिए किसका हाथ थामेंगे विजय? TVK से रिश्ते में कौन बंधेगा- DMK या AIADMK
Raja Shivaji BO Day 4 Live: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'राजा शिवाजी' ने पहले मंडे को भी उड़ाया गर्दा! 39 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
लखनऊ के खिलाफ शतक से चूके रोहित शर्मा, फिर भी बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
बंगाल में ढहा TMC का किला तो यूपी में जश्न, कैबिनेट मीटिंग CM योगी ने मंत्रियों को खिलाई मिठाई
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
थलापति विजय की रुझानों में प्रचंड जीत के पीछे तृषा कृष्णन? यूजर्स अब क्यों जोड़ने लगे सीधा कनेक्शन
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
'ये भारतीय राजनीति का ऐतिहासिक...', 3 राज्यों में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Embed widget