एक्सप्लोरर

पंजाब की जेलों में दिख रहा कोरोना का असर, 449 कैदी हुए संक्रमित, करीब 4 हजार और कैदियों को रिहा करेगी सरकार

पंजाब में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी तेजी देखी गई है. राज्य में अभी तक संक्रमण के साढ़े 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

चंडीगढ़ः पंजाब की जेलों में कोरोना वायरस दिशा-निर्देशों को बेहतर तरीके से लागू करने के लिये राज्य सरकार 3,500 से 4,000 और कैदियों को रिहा करेगी. पंजाब सरकार के एक मंत्री ने इस बारे में मंगलवार को जानकारी दी. महामारी के मद्देनजर जेलों में भीड़ कम करने के लिये राज्य सरकार करीब 9,500 कैदियों को पहले ही रिहा कर चुकी है.

जेलों में कैदियों की क्षमता 50 फीसदी करने का फैसला

जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर और जेलों में स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिये कैदियों की संख्या कम कर अधिकृत क्षमता का 50 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है.’’

मंत्री ने बयान जारी कर यहां कहा कि प्रदेश की जेलों में फिलहाल करीब 17,500 कैदी बंद हैं, जो कुल क्षमता का 73 प्रतिशत है. इस बारे में 31 जुलाई को एक उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई थी, जिसमें जेलों में कैदियों की संख्या कम कर अधिकृत क्षमता का 50 फीसदी तक करने का निर्णय किया गया था.

पंजाब में हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में थोड़ी तेजी देखी गई है. राज्य में अभी तक संक्रमण के साढ़े 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 449 कैदी एवं 77 जेल अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं.

राज्य में अभी तक 604 मरीजों की संक्रमण के कारण जान जा चुकी है, जबकि 15 हजार से ज्यादा अभी तक ठीक हो चुके हैं. पंजाब में अभी भी 8 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें

रूस की COVID 19 Vaccine क्या भारत में भी इस्तेमाल होगी? भारत में कब बनेगा टीका,कीमत क्या होगी?

कॉल डिटेल्स से खुलासा, कई बॉलीवुड सेलेब्स के टच में थी रिया, आमिर खान को भी किया था फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget