एक्सप्लोरर

MP News: भोपाल में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 16 जुआरी पकड़े गए, लग्जरी कारों से आए थे जुआ खेलने

Bhopal News: पुलिस ने रविवार रात भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में मुर्गी फार्म पर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 15 पुरुष और एक महिला जुआरी को गिरफ्तार कर लिया. वहां से तीन लग्जरी कारें मिली हैं.

Bhopal Police in Action: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक गुनगा थाना क्षेत्र में महिला एसडीओपी ने रविवार देर रात रेड मारकर जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 15 पुरुष और एक महिला को पकड़ा है. पुलिस ने इन लोगों के पास से नगदी सहित तीन लग्जरी कार और आधा दर्जन से अधिक बाइक जब्त की गई हैं. खास बात यह है कि महिला एसडीओपी की इस कार्रवाई की भनक स्थानीय थाना प्रभारी को नहीं लगी. 

स्थानीय पुलिस को बताए बिना एसडीओपी ने की कार्रवाई

भोपाल के गुनगा क्षेत्र में लंबे समय से जुए का अड्डा चल रहा था. इसकी जानकारी स्थानीय नागरिकों ने कई बार स्थानीय थाना पुलिस को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. रविवार रात महिला एसडीओपी मंजू चौहान दल-बल के साथ जुए के अड्डे पर पहुंची. पुलिस की रेड पड़ते ही वहां भगदड़ मच गई. पुलिस ने वहां से 16 लोगों को गिरफ्तार किया. इस दौरान तीन जुआरी भागने में सफल रहे. 

भोपाल-रायसेन के रसूखदार जुआरी
बताया जा रहा है गुनगा क्षेत्र में जुएं के अड्डे पर लंबे समय से भोपाल और रायसेन जिले के रसूखदार लोग जुआ खेलने आते थे. इनके रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे लग्जरी कारों से जुआ खेलने आते थे.पुलिस की कार्रवाई में वल्लभ भवन का एक कर्मचारी भी गिरफ्तार हुआ है. इन जुआरियों के पास से तीन लग्जरी कारें, आधा दर्ज से अधिक बाइक और एक लाख रुपये से अधिक की नगदी और 16 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. 

सीहोर में भी हुई थी ऐसी ही कार्रवाई

आपको बता दें कि अब से तीन सप्ताह पहले सीहोर जिला मुख्यालय पर भी पुलिस द्वारा ऐसे ही जुएं के अड्डे पर रेड मारी थी. खास बात यह थी कि इस कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने स्थानीय कोतवाली-मण्डी पुलिस पर भरोसा न जताते हुए आष्टा, जावर, अमलाहा, मेहतवाड़ा, सिद्दीकगंज और खाचरोद पुलिस पर विश्वास जताया था.अब कुछ इसी तरह की कार्रवाई बीती रात राजधानी के गुनगा थाना क्षेत्र में हुई है. इस कर्रवाई के दौरान भी गुनगा थाना प्रभारी को रेड की भनक तक नहीं लगी.

ये भी पढ़ें

MP Elections: भोपाल में करणी सेना भरेगी चुनावी हुंकार, राजपूतों के लिए 100 विधानसभा सीटों की रखी मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget