एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र पुलिस के अबतक 10 फीसदी कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, 247 की गई जान

महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित रही जिसके 84 कर्मियों की कोविड-19 से मौत हो गई. इनमें से दस अधिकारी थे.

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की शुरुआत से लेकर अब तक पुलिस विभाग के कम से कम 23,548 कर्मियों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इनमें से इस महामारी से 247 कर्मियों की मौत हो गई. एक अधिकारी ने बाताया, राज्य पुलिस बल के 10 प्रतिशत से ज्यादा कर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. महाराष्ट्र पुलिस, देश के सबसे बड़े पुलिस बलों में से एक है और इसमें दो लाख कर्मी काम करते हैं.

संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले 247 कर्मियों में से 25 अधिकारी थे और अन्य कांस्टेबल थे. राज्य में मुंबई पुलिस सर्वाधिक प्रभावित रही जिसके 84 कर्मियों की कोविड-19 से मौत हो गई. इनमें से दस अधिकारी थे. अब तक 20,345 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 2956 कर्मियों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है.

महाराष्ट्र में मामलों की संख्या 14 लाख के पार महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 16,476 नए मामले सामने आए और 1600 मरीज ठीक हो गए. संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार पहुंच गई. राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14 लाख हो गई है. वहीं कोविड-19 से 394 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 37,056 पर पहुंच गई.

पिछले 24 घंटे में कुल 16,104 मरीज ठीक हो गए. राज्य में अब तक कोविड-19 के 11 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में अभी 2,59,006 मरीजों का इलाज चल रहा है. मुंबई में दिन भर में संक्रमण के 2,352 मामले सामने आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख हो गई. शहर में महामारी से 43 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 8,972 पर पहुंच गई. पुणे में 1,069 नए मामले सामने आए और 25 मरीजों की मौत हो गई. शहर में अब तक संक्रमण के 1,56,783 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 3,553 मरीजों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 68,75,451 नमूनों की जांच हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी आज वैभव समिट का करेंगे उद्घाटन, भारतीय वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से होंगे रूबरू

Gandhi Jayanti 2020: जानिए- बापू के जीवन का अंतिम काम, जब सांप्रदायिक हिंसा खत्म कराने गए थे दिल्ली की दरगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा
भ्रष्टाचार पर CM भजनलाल का एक्शन, 27 भ्रष्ट अफसरों पर चलेगा मुकदमा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget