एक्सप्लोरर

दिवाली से पहले योगी सरकार ने निकाली भर्ती, तीन विज्ञापन जारी

इन भर्तियों से जहां शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को अवसर मिलेगा, वहीं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शैक्षणिक नेतृत्व की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तीन विज्ञापन जारी किए हैं. 

इनके तहत प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टीजीटी) के 17,735 पदों, हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों और इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस प्रकार तीनों भर्तियों के माध्यम से कुल 20,382 पदों पर चयन का अवसर मिलेगा. इन भर्तियों से जहां शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को अवसर मिलेगा, वहीं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों और शैक्षणिक नेतृत्व की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती

आयोग ने टीजीटी के 17,735 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर और आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. भर्ती परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित किए जाने की तिथियां निर्धारित हैं.

प्रधानाध्यापक के 1,172 पदों पर अवसर

आयोग के विज्ञापन के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल स्तर पर प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) के 1,172 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें बालक विद्यालयों के 1,037 और बालिका विद्यालयों के 135 पद शामिल हैं. इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है. परीक्षा 7 जनवरी 2027 को निर्धारित की गई है.

प्रधानाचार्य के 1,475 पदों पर भर्ती

इंटरमीडिएट स्तर के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) के 1,475 पदों हेतु जारी विज्ञापन के तहत भर्ती की जाएगी. इनमें बालक विद्यालयों के 1,318 और बालिका विद्यालयों के 157 पद शामिल हैं. इस भर्ती के लिए भी ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 23 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गया है. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. परीक्षा 7 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी.

आवेदन से पहले ओटीआर अनिवार्य

आयोग ने तीनों भर्तियों में आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है. अभ्यर्थियों को संबंधित पद के लिए आवेदन करने से पहले ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षिक अर्हता, पात्रता और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए अलग से व्यक्तिगत परामर्श नहीं दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका का अध्ययन करने के बाद ही आवेदन करना चाहिए. टीजीटी, प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध है.

प्रदेश में इन तीन भर्ती विज्ञापनों के जरिए कुल 20,382 पदों पर चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ने से माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के साथ विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने की संभावना है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.

प्रमुख तथ्य एक नजर में

भर्ती, पदों की संख्या, आवेदन शुरू, परीक्षा तिथि

टीजीटीः     17,735,     24 अक्टूबर 2026,   23-24 दिसंबर 2026

प्रधानाध्यापकः  1,172,    23 अक्टूबर 2026,   7 जनवरी 2027      

प्रधानाचार्यः   1,475,     23 अक्टूबर 2026,    7 जनवरी 2027

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल, कहा- धर्म बदलूंगा
अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा
अलीगढ़ में युवक को गाड़ी से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष का है भतीजा
योगी के मंत्री बोले- 'आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश...'
योगी के मंत्री बोले- 'आजम को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करें अखिलेश...'
लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, जांच में खराब मिली बिल्डिंग
लखनऊ के SA अपार्टमेंट पर चलेगा बुलडोजर, LDA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Advertisement

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget