एक्सप्लोरर

MP Politics: 'कमलनाथ इस अभद्रता के लिए पीएम मोदी और जनता दोनों से मांफी मांगें, क्यों भड़के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा?

PM Modi News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से हताश कांग्रेसी आए दिन उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं.

Vidisha News: मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस नेता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगा है. आरोप है कि विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने एक डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. हालांकि इस मामले के तूल पकड़ने पर शशांक भार्गव ने जुबान फिसलने की दुहाई देते हुए माफी भी मांग ली. 

यहां बताते चलें कि कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ बीजेपी ने विदिशा कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि,"कमलनाथ अपने विधायक की इस अभद्रता के लिये प्रधानमंत्री और जनता दोनों से मांफी मांगें." 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपने टि्वटर अकाउंट से लिखा है,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से हताश कांग्रेसी आए दिन उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं.''

''कमलनाथ इस अभद्रता के लिये प्रधानमंत्री और जनता दोनों से मांफी मांगें" 

विदिशा में आयोजित एक कार्यक्रम में जनता ने मोदी-मोदी के नारे लगाए तो बौखलाए विधायक शशांक भार्गव ने पीएम मोदी और जनता जनार्दन दोनों को अपशब्द कहा. कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री के लिए प्रयोग किए जा रहे अपशब्दों पर राहुल गांधी और कमलनाथ की चुप्पी, उनकी मौन स्वीकृति को दर्शाता है. कमलनाथ अपने विधायक की इस अभद्रता के लिये प्रधानमंत्री और जनता दोनों से मांफी मांगें." 

दरअसल, रविवार को विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने एक डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री के नाम के नारे लगने पर कुछ अपशब्द कह दिए थे. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को माधवगंज में भार्गव का पुतला फूंका. इसके साथ ही सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर उनके खिलाफ एफआईआर के लिए आवेदन दिया.

इस पूरे घटनाक्रम पर विधायक शशांक भार्गव का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर प्रधानमंत्री के नाम के साथ कोई अनर्गल टिप्पणी नहीं की है.जो कुछ भी मुंह से निकला है, वह वहां हो रहे शोर को रोकने के उद्देश्य से निकाला गया था.वह भी जुबान फिसलने के कारण ऐसी स्थिति बनी. अपने माफीनामा के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले कुछ समय में कही गई बातें और उनके बयानों में फिसली हुई जबान के उदाहरण भी दे डाले.

इसे भी पढ़ें: Uniform Civil Code: बीजेपी के युवा कार्यकर्ता घर-घर जाकर समझाएंगे समान नागरिक संहिता के फायदे, BJYM ने दिया यह टास्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget